फोन को बिना हाथ लगाए ऐसे करें कॉल और एसएमएस

आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2018 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Google Assistant से कॉल और एसएमएस करना है बेहद आसान
  • गूगल असिस्टेंट आपके लिए कर सकता है और भी बहुत कुछ
  • क्या है गूगल असिस्टेंट से कॉल और एसएमएस करने का तरीका, जानें
वर्चुअल सहायक Google Assistant के बारे में आपने ज़रूर सुना होगा। संभव है कि आपने इसे अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस्तेमाल भी किया हो। कुछ ही दिन पहले Google Assistant को हिंदी भाषा समझने के लिए सक्षम बना दिया गया है। दरअसल, Google Assistant एक वर्चुअल असिस्टेंट है, जो आपके लिए काम को आसान बनाने का काम करती है। यह असिस्टेंट आपके रोज़मर्रा के कामों में सहायता कर सकती है। कैलेंडर, जीमेल, सर्च, फोटो, मैप और ऐसे कई ऐप को यह आपके बोलने भर से चलाना करना शुरू कर देती है।

यह किसी ऐसे वास्तविक सहायक की तरह है, जो आपके सवालों के जवाब देगी। हंसी-मज़ाक से लेकर सुबह के अलार्म लगाने जैसी ज़रूरी चीज़ें आपके लिए करेगी। सबसे ज़रूरी पहलू, यह आपके एक इशारे पर कॉल और एसएमएस भी करने में सक्षम है। संभव है, कभी आपके दोनों हाथों में सामान हो, आप किसी आपात अवस्था में हों या हाथ से कॉल करने के बजाय आपके पास बोलकर कॉल करने वाला ही विकल्प बचा हो, ऐसे में Google Assistant आपके लिए किसी को भी कॉल और एसएमएस कर सकती है...
Advertisement
 

गूगल असिस्टेंट से कॉल और एसएमएस

कैसे करें Google Assistant की मदद से कॉल या मैसेज, जानें...

Google Assistant से कॉल

Google के वर्चुअल सहायक की मदद आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौज़ूद दोस्त, परिजनों और रिश्तेदारों को वॉयस कमांड देकर कॉल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन की होम बटन को कुछ सेकेंड तक दबाए रखना होगा। इसके बाद आपकी गूगल असिस्टेंट सक्रिय हो जाएगी। यहां आप 'ओके गूगल' कहें और इसके बाद आप कॉल करने का आदेश दे सकते हैं। मसलन, आपने अपने पिता का नंबर 'डैड' नाम से सेव कर रखा है, तो कहें - कॉल डैड। आपके ऐसा कहते ही Google Assistant सक्रिय हो जाएगी और कॉन्टैक्ट लिस्ट से नंबर ढूंढकर आपसे पुष्टि करने को कहेगी। फिर आपको हां या ना में जवाब देकर आगे जाना है। इस तरह आप Google Assistant की मदद से कभी भी, किसी को भी कॉल कर सकते हैं। हमने एंड्रॉयड 7.0 पर चलने वाले एलजी जी5 से Google Assistant को कॉल करने का आदेश दिया, जिसे उसने बखूबी निभाया। हमने 'कॉल ए कैब' कमांड भी दी, जिसके बाद आस-पास मौज़ूद कैब के विकल्प दिखाकर गूगल असिस्टेंट ने हमसे विकल्पों को चुनकर कॉल लगाने की भी अनुमति ली।
 

Google Assistant से एसएमएस

Google Assistant से अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौज़ूद लोगों को एसएमएस करना भी उतना ही आसान है, जितना कि कॉल करना। Google Assistant से एसएमएस करने के लिए आप अपने फोन का होम बटन कुछ सेकेंड के लिए दबाए रखें। इसके बाद कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौज़ूद लोगों में से किसी का भी नाम लें और कहें 'एसएमएस मोहन' तो लिस्ट में मौज़ूद मोहन के विकल्प आपको दिखाए जाएंगे। इसके बाद आप सही विकल्प चुनकर मैसेज को भी बोलकर टाइप करवा सकते हैं। इसके लिए Google Assistant आपको मैसेज बोलने के लिए कहती है। इस तरह आप Google Assistant की मदद से आपात स्थिति में, मीटिंग में, बस या ट्रेन में सिर्फ मैसेज के ज़रिए अपनी बात पहुंचा सकते हैं। इस तरह Google Assistant आपको कई सेवाओं के साथ मैसेज करने की भी सटीक सुविधा मुहैया करवाती है। हमने इसे आज़माया और हमें इसमें कोई दिक्कत पेश नहीं आई।

...तो यह तो था Google Assistant से कॉल और मैसेज करने का तरीका। अगर आप विस्तार से Google Assistant और उसकी क्षमताओं के बारे में जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करके पढ़ें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.