MyJio App में नहीं दिख रहा जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन बढ़ाने का विकल्प? ऐसे पाएं

Jio के साढ़े 17 करोड़ से ज्यादा यूज़र हैं, तो संभव है कि रिन्यू करवाने में थोड़ी दिक्कत आए। साथ ही माय जियो ऐप में आपको रिन्युअल का विकल्प ना दिखे। आइए, बात करें इसके समाधान की।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2018 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Jio Prime की सदस्यता सभी जियो यूज़र के लिए एक्सपायर
  • जिन्होंने एक बार इसकी सदस्यता ली है, उनके लिए यह अगले 1 साल तक मुफ्त
  • एक्सपायरी से बचने को नई सदस्यता के लिए करना पड़ेगा ऐप्लाई
Jio Prime की सदस्यता सभी जियो यूज़र के लिए एक्सपायर हो चुकी है। लेकिन कंपनी ने ऐलान किया है कि जिन्होंने एक बार इसकी सदस्यता ली है, उनके लिए यह अगले 1 साल तक मुफ्त रहेगी। इस एक्सपायरी से बचने के लिए आपको नई सदस्यता के लिए ऐप्लाई करना होगा। चूंकि, वर्तमान में Jio के साढ़े 17 करोड़ से ज्यादा यूज़र हैं, तो संभव है कि रिन्यू करवाने में थोड़ी दिक्कत आए। साथ ही माय जियो ऐप में आपको रिन्युअल का विकल्प ना दिखे। आइए, बात करें इसके समाधान की।

99 रुपये की सदस्यता लेने के बाद भी संभव है कि आपको जियो रिन्युअल का मैसेज ना दिखे। यह इसलिए भी संभव है कि आप एक्टिव जियो यूजर नहीं हैं। ऐसे में आपको अपनी एप को बंद करना होगा। इसके बाद तकरीबन 15 मिनट तक वीडियो जियो डाटा से चलाना होगा।

इस दौरान यह याद रहे कि जिस प्राइम नंबर पर आपको यह रिन्यू करवाना हो, इंटरनेट उसी से इस्तेमाल कर रहे हों। जब आप 15 मिनट या फिर इससे अधिक समय तक वीडियो चलाएंगे तो एक बार फिर से माय जियो एप को खोलें और उसी नंबर से लॉगइन करें। इसके बाद आपको जियो एप के टॉप पर जियो प्राइम मेंबरशिप रिन्यू करने का बैनर दिख जाएगा। अब यूजर इस बैनर पर क्लिक करके जियो प्राइम मेंबरशिप को अगले एक साल के लिए मुफ्त में बढ़ा सकते हैं।
 

गैर-जियो प्राइम मेंबर क्या करें?

अगर आपने अभी तक जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है। तो यह सदस्यता 99 रुपये में मिलेगी। एक तरह से देखा जाए तो नए जियो प्राइम मेंबर को भी कोई नुकसान नहीं होने वाला। बता दें कि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन के तहत, पहले की तरह यूज़र को सस्ते दाम में रीचार्ज पैक और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता रहेगा। कंपनी का कहना है कि वह आने वाले समय में यूज़र को और सुविधाएं मुहैया कराएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio Prime, Reliance Jio, Jio, MyJio App, MyJio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.