व्हाट्सऐप होगा पहले से ज़्यादा मज़ेदार, आ सकते हैं कई नए काम के फ़ीचर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 मई 2017 17:23 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न पर कई नए फ़ीचर की टेस्टिंग की जा रही है
  • व्हाट्सऐप में पिछला बड़ा बदलाव स्टेटस टैब के तौर पर दिखा था
  • व्हाट्सऐप को दुनियाभर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं
व्हाट्सऐप को दुनिया भर में करोड़ों लोग इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप में लगातार नए फ़ीचर जोड़े जा रहे हैं। कंपनी का इरादा व्हाट्सऐप को ज़्यादा रोचक और मज़ेदार बनाने का है ताकि यूज़र के पास इस मैसेजिंग सेवा को इस्तेमाल करने की कई वजह हों।

व्हाट्सऐप में पिछला बड़ा बदलाव स्टेटस टैब के तौर पर देखा गया था। कंपनी ने पुराने टेक्स्ट मैसेज की जगह नया स्टेटस टैब दिया था जिसमें यूज़र वीडियो, तस्वीर और जिफ़ इमेज को अपने स्टेटस के तौर पर सेट कर सकते थे। लेकिन दुनियाभर में कई यूज़र ने पुराने टेक्स्ट स्टेटस को वापस लाने की मांग की, और थोड़े दिनों बाद ही कंपनी को टेक्स्ट स्टेटस वापस लाना पड़ा। ऑडियो कॉल, वीडियो कॉल जैसे कई फ़ीचर हैं जिन्होंने व्हाट्सऐप के अनुभव को पहले से कहीं ज़्यादा बेहतर बनाया है।

कंपनी की कोशिश लगातार नए फ़ीचर देने की है। और इसी कोशिश के तहत व्हाट्सऐप बीटा वर्ज़न पर कई नए फ़ीचर की टेस्टिंग की जा रही है। हाल ही में व्हाट्सऐप से बिलों के भुगतान वाले फ़ीचर के आने का पता चला था। इसके अलावा व्हाट्सऐप कई महीनों से मैसेज रिवोक फ़ीचर को भी टेस्ट कर रही है। जानें, उन फ़ीचर के बारे में जिन्हें हाल ही में बीटा ऐप पर देखा गया और आने वाले समय में इन्हें आम व्हाट्सऐप यूज़र के लिए भी जारी किए जाने की उम्मीद है।
 

व्हाट्सऐप से बिलों का भुगतान!


इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाटसऐप भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस में कदम रखने की योजना बना रही है। फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप की यह दुनिया भर में पहली ऐसी सेवा होगी। कंपनी ने देश में डिजिटल ट्रांज़ेक्शन प्रमुख के पद के लिए विज्ञापन दिया है।

पिछले दिनों आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि व्हाट्सऐप की वेबसाइट पर नौकरी के लिए दिए गए विज्ञापन में कहा गया है कि कंपनी एक टेक्नीकल और फाइनेंशिल पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार की तलाश में है, जो कि भारत के यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) और भीम पेमेंट्स ऐप की समझ रखता हो। इन पेमेंट सर्विस से मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर पैसों का लेनदेन किया जाता है। भारत के लिए कंपनी को अपने डिजिटल ट्रांज़ेक्शन लीड की जरूरत है।
Advertisement
 

मैसेज रिवोक फ़ीचर


व्हाट्सऐप द्वारा पिछले कई महीनों से मैसेज रिवोक फ़ीचर को टेस्ट करने की ख़बरें हैं। इससे पहले, व्हाट्सऐप आईफोन ऐप में इस नए फ़ीचर को देखा गया था जिससे यूज़र किसी कॉन्टेक्ट को भेजे गए मैसेज को एडिट या डिलीट कर सकते हैं।

दावा है कि व्हाट्सऐप वेब पर नए अपडेट को जारी कर दिया गया है और इसमें रिवोक फ़ीचर मिल गया है।  इसके अलावा दावा किया गया है कि यूज़र अब भेजे गए मैसेज को पांच मिनट के अंदर 'अनसेंड' कर सकेंगे। ऐसा लगता है कि व्हाट्सऐप की योजना नए रिवोक फ़ीचर को व्हाट्सऐप वेब सहित अपने सभी प्लेटफॉर्म पर एक बार में लॉन्च करने की है।
Advertisement
 

व्हाट्सऐप 'चेंज नंबर'


व्हाट्सऐप पर एक ऐसे फ़ीचर की टेस्टिंग चल रही है जिसकी मदद से यूज़र के लिए कॉन्टेक्ट नंबर बदलना पहले की तुलना में कम परेशानी भरा होगा। व्हाट्सऐप आपके फोन नंबर से जुड़ा होता है, ऐसे में नंबर बदलने के बारे में सोचना भी कई यूज़र को परेशान कर देता है। नंबर बदलने के बाद आमतौर आप अपने सभी कॉन्टेक्ट को इसके बारे में जानकारी ब्रॉडकास्ट के ज़रिए देते हैं, या ज़रूरत के वक्त पर पिंग करके अपने दोस्तों को नए नंबर के बारे में अवगत कराते हैं। व्हाट्सऐप की कोशिश इस प्रक्रिया को ही आसान बनाने की है। इसके लिए एक फ़ीचर की टेस्टिंग चल रही है जो आपके दोस्तों और परिवार वालों को नंबर बदले जाने के बारे में जानकारी देगा। इसके अलावा हाल ही में फेसबुक और गूगल द्वारा पेश किए गए लाइव लोकेशन शेयरिंग फ़ीचर को भी व्हाट्सऐप में जगह मिलेगी।
Advertisement

इस फ़ीचर में आपके पास चुनने के लिए तीन विकल्प होंगे- नए नंबर को सभी कॉन्टेक्ट के साथ साझा करें, या उन नंबर के साथ जिनसे आप चैट करते हैं, या फिर आप चाहें तो किसी भी कॉन्टेक्ट के साथ नए नंबर नहीं भी साझा कर सकते हैं। यह फ़ीचर अपने आप ही सभी ग्रुप को नोटिफिकेशन भेज देगा, चाहे आपने कोई भी विकल्प चुना है। इसके अलावा 'Change Number' फ़ीचर पहले से बंद होगा, आपको इसे नंबर बदलते वक्त एक्टिव करना होगा।
 

'पिन टू टॉप' चैट


व्हाट्सऐप एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रही है जिससे यूज़र अपनी पसंदीदा चैट को सबसे ऊपर रख पाएंगे। अभी इस फ़ीचर को एंड्रॉयड पर टेस्ट किया जा रहा है, लेकिन संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में इस फ़ीचर को आम यूज़र के लिए भी जारी किए जाने की तैयारी है।
Advertisement

पिछले दिनों आई रिपोर्ट के अनुसार, जिस भी ग्रुप या इंडिविज़ुअल चैट को आप सबसे ऊपर रखना चाहते हैं उसे देर तक दबाएं और फिर टॉप बार में दिख रहे पिन के निशान का चुनाव करें। पिन के साथ दूसरे विकल्प डिलीट, म्यूट और आर्काइव भी हैं। एक बार चैट पिन करने के बाद, यह आपकी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर दिखेगी। चाहें जितने भी ग्रुप या यूज़र के साथ आपकी बातचीत हो, वो सब पिन की गईं चैट के बाद ही दिखेंगी। व्हाट्सऐप ने यूज़र को अधिकतम तीन चैट को पिन करने की सुविधा दी है। इके बाद आपको नोटिफिकेशन मिलेगा कि आप सिर्फ तीन चैट को ही पिन कर सकते हैं। इसके अलावा आप जब भी चाहें तब चैट को अनपिन भी कर सकते हैं।
 

एक साथ साझा कर पाएंगे कई सारे कॉन्टेक्ट


व्हाट्सऐप एक नए फ़ीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिससे एक साथ कई कॉन्टेक्ट को साझा किया जा सकता है। इससे पहले यूज़र एक साथ एक बार में एक कॉन्टेक्ट को ही साझा कर सकते थे, लेकिन अब इस लिमिट को बढ़ा दिया गया है। एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न में इस फ़ीचर को देखा गया था और जल्द ही इसे सभी यूज़र के लिए जारी किया जा सकता है। यह फ़ीचर पहले की तरह ही काम करता है लेकिन अब यूज़र एक साथ एक कॉन्टेक्ट की जगह, कई सारे कॉन्टेक्ट व्हाट्सऐप या ईमेल के जरिए भेज सकते हैं।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अगर आप कई सारे यूज़र को कॉनटेक्ट भेज रहे हैं तो, आपको कॉन्टेक्ट भेजने की पुरानी प्रक्रिया को ही अपनाना पड़ेगा। ख़ास बात है कि, किसी यूज़र को भेजे जाने वाले कॉन्टेक्ट के लिए कोई लिमिट नहीं है और हम एक यूज़र को एक साथ 100 से ज्यादा कॉन्टेक्ट भेज सके। यह फ़ीचर ग्रुप और इंडिविज़ुअल चैट दोनों में काम करता है। मल्टीपल कॉन्टेक्ट यूज़र को एक बॉक्स में दिखते हैं, जिसे खोलने पर यूज़र चुन सकते हैं कि किस कॉन्टेक्ट को वे अपने स्मार्टफोन में स्टोर करना चाहते हैं। यह प्रक्रिया काफ़ी स्पष्ट है क्योंकि एक साथ कई कॉन्टेक्ट को भेजने पर चैट फीड भर जाती।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Whatsapp, whatsapp messenger, whatsapp feature, facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
  2. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Poco X8 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  4. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  5. EPFO मेंबर पोर्टल पर कैसे करें लॉगिन, ये है आसान प्रक्रिया, मिलेगी सारी जानकारी
  6. Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर
  7. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग में भी फोन रहेगा कूल-कूल! OnePlus लाई सबसे पतला कूलिंग क्लिप, Android, iOS दोनों का सपोर्ट
  2. Apple ने iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट किया जारी, AI फीचर्स के साथ कई बदलाव
  3. EPFO मेंबर पोर्टल पर कैसे करें लॉगिन, ये है आसान प्रक्रिया, मिलेगी सारी जानकारी
  4. Poco X8 Pro vs Vivo V60e vs OnePlus Nord 5: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर
  6. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  8. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  9. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.