• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • गुम हुआ मोबाइल खोजना हुआ और आसान, Google Find My Device में जुड़ा यह काम का फीचर

गुम हुआ मोबाइल खोजना हुआ और आसान, Google Find My Device में जुड़ा यह काम का फीचर

Google Find My Device में एक नया काम का फीचर जोड़ दिया गया है। इस नए फीचर के जुड़ जाने के बाद अब खोए हुए मोबाइल को खोजना और भी आसान बन गया है।

गुम हुआ मोबाइल खोजना हुआ और आसान, Google Find My Device में जुड़ा यह काम का फीचर
ख़ास बातें
  • Find My Device ऐप में जुड़ा इंडोर मैप्स फीचर
  • खुए हुए मोबाइल को खोजने में मदद करेगा Google Find My Device
  • Google Maps की मदद से भी खोज सकते हैं स्मार्टफोन
विज्ञापन
Google Find My Device ऐप में एक नए फीचर को जोड़ा गया है। गूगल फाइंड माय डिवाइस खुए हुए एंड्रॉयड स्मार्टफोन को खोजने में मदद करती है। फोन खो जाए तो डेटा, फोटो और अन्य जरूरी सामान की चिंता सताने लगती है। यूजर्स की सहूलियत के लिए हाल ही में Google Find My Device में इंडोर मैप्स फीचर को शामिल किया गया है। फाइंड माय डिवाइस की मदद से फोन को लॉक किया जा सकता है।

इंडोर मैप्स फीचर की मदद से अब आप एयरपोर्ट, मॉल और अन्य विशाल बिल्डिंग में इस बात का पता लगा पाएंगे कि आपने अपना फोन कहां छोड़ दिया है। The Verge रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी Google ने इस बात को स्पष्ट रूप से नहीं बताया कि यह नया फीचर कौन सी इमारतों का इंडोर व्यू दिखाएगा। गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप विवरण के मुताबिक, इंडोर मैप्स यूजर को एयरपोर्ट, शॉपिंग सेंटर और बड़ी इमारतों में हैंडसेट ढूंढने में मददगार साबित होगा।  

फाइंड माय डिवाइस ऐप यूजर को मैप पर स्मार्टफोन की वर्तमान या अंतिम लोकेशन, साइलेंट या लॉक होने पर भी फुल वॉल्यूम पर साउंड प्ले करने के साथ लॉक स्क्रीन पर कस्टम मैसेज एवं कॉन्टैक्ट नंबर देखने की सुविधा देता है। याद करा दें कि Google Find My Device ऐप को पिछले साल मई में लॉन्च किया गया था। इसके लिए आप Google Maps की मदद से भी अपने खोए हुए स्मार्टफोन को खोज सकते हैं। लोकेशन को ट्रैक करने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों को फॉलो करना होगा। इन जरूरी बातों को जानने के लिए हमारी खबर पढ़ें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Google Find My Device, Google Maps
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »