गूगल प्ले में अब ऐप खोजना होगा आसान, आठ नई कैटेगरी हुई शामिल

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 जुलाई 2016 17:01 IST
हाल ही में गूगल प्ले ने ऐप अपडेट साइज़ दिखाना शुरू किया था। अब गूगल प्ले ऐसी योजना पर काम कर रहा है जिससे ऐप खोजना और ज्यादा आसान हो। इसी उद्देश्य के चलते, सर्च इंजन गूगल ने ऐप के बेहतर नेविगेशन, एक्सेस और खोजबीन के लिए आठ नई कैटेगरी पेश की हैं।

गूगल प्ले में हजारों ऐप मौजूद हैं और इसीलिए इन्हें अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित करना बेहद जरूरी था। गूगल प्ले को एक ज्यादा व्यवस्थित ईकोसिस्टम बनाने के लिए, टेक दिग्गज गूगल ने आठ नई कैटेगरी पेश की हैं। इनमें आर्ट एंड डिजाइन, ब्यूटी, डेटिंग, इवेंट्स, फूड एंड ड्रिंक, हाउस एंड होम और पेरेंटिंग कैटगरी शामिल हैं। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन कैटेगरी को मैप्स एंड नेविगेशन नाम दिया जाएगा जबकि मीडिया एंड वीडियो कैटेगरी को अब वीडियो प्लेयर एंड एडिटर्स नाम से जाना जाएगा।
Advertisement

गूगल ने घोषणा की है कि गूगल प्ले में ये बदलाव 60 दिन बाद दिखने शुरू होंगे और ऐप डेवलेपर को अपने ऐप को इन नई कैटेगरी में सेट करना चाहिए ताकि यूज़र उन्हें और आसानी से ढ़ूंढ सकें। इन नई कैटेगरी को चुनने के लिए, ऐप डेवलेपर को अपने गूगल प्ले डेवलेपर कंसोल में साइन इन कर अपना ऐप सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद स्टोर लिस्टिंग मेन्यू विकल्प में जाकर कैटेगरी सेलेक्ट करनी होगी। और फिर नए ऐप्लिकेशन टाइप व कैटेगरी को चुनना होगा। इस पूरी प्रक्रिया यानी कैटेगरी बदलने के लिए (अतिरिक्त एफएक्यू जवाब भी) आपको गूगल सपोर्ट पेज पर जानकारी मिल जाएगी।

गूगल ने हाल ही में किसी ऐप अपडेट के पूरे साइज़ की जानकारी दिखानी शुरू कर दी थी। इसके अलावा इन अपडेट का साइज़ घटाने के लिए नए एल्गोरिद्म की शुरुआत भी की थी। गूगल प्ले ने यह पहले यूज़र के डाटा इस्तेमाल को कम करने के मकसद से की है।
Advertisement

इसके अलावा गूगल प्ले पर कुछ दिनों पहले ही फैमिली लाइब्रेरी फीचर की शुरुआत भी की गई। इस फीचर से गूगल प्ले पर किसी ऐप, बुक या मूवी को खरीदने पर उसे पांच लोगों के साथ तक ग्रुप में शेयर किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.