• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Google ने बच्चों के इन तीन लोकप्रिय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया, जानें वजह

Google ने बच्चों के इन तीन लोकप्रिय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया, जानें वजह

यह तीन ऐप्स हैं- Princess Salon, Number Coloring और Cats & Cosplay। इन तीनों ही ऐप्स को 20 मिलियन से भी ज्यादा यूज़र्स ने डाउनलोड किया हुआ था।

Google ने बच्चों के इन तीन लोकप्रिय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया, जानें वजह
ख़ास बातें
  • Princess Salon, Number Coloring और Cats & Cosplay को हटा दिया गया है
  • इन तीनों ही ऐप्स को 20 मिलियन से ज्यादा यूज़र्स द्वारा डाउनलोड किया गया ह
  • फिलहाल यह जानकारी साफ नहीं है कि इन ऐप्स के द्वारा कितना डेटा लीक किया
विज्ञापन
Google ने प्ले स्टोर से बच्चों के तीन ऐप्स को हटा दिया है। दरअसल, इन ऐप्स पर इंटरनेशनल डिजिटल अकाउंटिब्लिटी काउंसिल (IDAC) ने डेटा कलेक्शन नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। यह तीन ऐप्स हैं- Princess Salon, Number Coloring और Cats & Cosplay। इन तीनों ही ऐप्स को 20 मिलियन से भी ज्यादा यूज़र्स ने डाउनलोड किया हुआ था। हालांकि, IDAC ने बताया कि यह ऐप्स कोड्स में किसी प्रकार के नियम का उल्लंघन नहीं करते, लेकिन इन ऐप्स के फ्रेमवर्क में गड़बड़ पाई गई है। यह ऐप्स ने SDKs का इस्तेमाल Unity, Umeng और Appodeal से किया है। समस्या इन डेवलपर किट्स में पाई गई है।

TechCrunch की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Google ने IDAC की रिपोर्ट के बाद ही Princess Salon, Number Coloring और Cats & Cosplay तीनों ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया है। गूगल के प्रवक्ता ने पब्लिकेशन को बताया कि “हम पुष्टि करते हैं कि रिपोर्ट में संदर्भित ऐप्स को हटा दिया गया है। जब भी हमें कोई ऐसा ऐप मिलता है, जो हमारी नीतियों का उल्लंघन करता है उस पर हम तुरंत एक्शन लेते हैं।"

IDAC ने बताया कि इन तीन ऐप्स में इस्तेमाल हुए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट किट्स (SDKs) के द्वारा डेटा कलेक्शन प्रेक्टिस में समस्या देखी गई है। इन तीन ऐप्स में इस्तेमाल हुए SDKs-  Unity, Umeng और Appodeal है। यह कथित रूप से डेटा कलेक्शन में गूगल प्ले के नियमों का अनुपालन नहीं करते। उदाहरण के तौर पर Unity SDK के कुछ वर्ज़न यूज़र्स के AAID और Android ID को एक साथ कलेक्ट कर रहे थे। यह गूगल के नियमों का उल्लंघन है और यह डेवलपर्स को प्राइवेसी कंट्रोल की उपेक्षा कर यूज़र्स को ट्रैक करने की इज़ाजत देता है।

इन ऐप को हटाने को लेकर IDAC ने अपने ब्लॉग पोस्ट में तकनीकी वजह बताई है।

हालांकि, फिलहाल यह जानकारी नहीं दी गई है कि इन ऐप्स के द्वारा कितना डेटा लीक किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »