गूगल प्ले गिफ्ट कार्ड अब देशभर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 15 सितंबर 2015 18:41 IST
गूगल ने जून महीने में गूगल प्ले प्रीपेड वाउचर (गूगल प्ले गिफ्ट कार्ड्स) को देश के चुनिंदा शहरों में पेश किया था। कंपनी ने अब जानकारी दी है कि गूगल प्ले प्रीपेड वाउचर्स पूरे देश में रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध होंगे। गूगल ने घोषणा की है कि भारत में इस प्रीपेड वाउचर को स्पाइस हॉटस्पॉट, विजय सेल्स, प्लानेट एम, प्लानेट मोबाइल और संगीता मोबाइल्स जैसे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

जून महीने में मार्केट में 500, 1,000 और 1,500 रुपये के गूगल प्ले प्रीपेड वाउचर्स उपलब्ध कराए गए थे। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि मार्केट में 750, 1,000 और 1,500 रुपये के गिफ्ट कार्ट उपलब्ध होंगे। गिफ्ट कार्ड को ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील से भी खरीदा जा सकता है।

गूगल प्ले प्रीपेड वाउचर का इस्तेमाल ऐप्स, गेम्स, इन-ऐप परचेज़ और ईबुक को खरीदने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा यूज़र गूगल प्ले स्टोर पर मूवीज खरीदने या रेंट करने के लिए भी इन कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

यूजर play.google.com/redeem पेज पर गिफ्ट कार्ड कोड का इस्तेमाल कर गूगल प्ले प्रीपेड वाउचर को रीडीम कर सकते हैं। या फिर एंड्रॉयड डिवाइस पर गूगल प्ले ऐप में जाकर Redeem ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रीपेड वाउचर्स या गिफ्ट कार्ड को 2012 में अमेरिका में लॉन्च किया गया था और इसके बाद धीरे-धीरे अन्य देशों में लॉन्च किया गया। कंपनी के इस ऐलान को अच्छा माना जा रहा है, क्योंकि दोस्तों और परिवार वालों को गूगल प्ले स्टोर कार्ड गिफ्ट करने के अलावा प्ले स्टोर से खरीददारी के लिए अब इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट पर निर्भर नहीं होगा। बस रिटेल स्टोर से वाउचर खरीदो और प्ले स्टोर पर कोड का इस्तेमाल करो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मिनी कूलर से लेकर स्मार्टवॉच और पावर बैंक तक Amazon सेल में मात्र ₹500 में मिल रहे ये स्मार्ट गैजेट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में हो सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Vivo X300e के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  3. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  4. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  5. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  6. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
  7. Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G
  8. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  9. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  10. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.