Google Pay ऐप से गायब हुए बैंक अकाउंट, कई यूज़र्स ने की शिकायत

Google Pay यूज़र्स ने ऐप से अचानक उनके बैंक अकाउंट हटने की समस्या की शिकायत की है। ऐसे कई यूज़र्स हैं जिन्होंने इस समस्या की शिकायत के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

Google Pay ऐप से गायब हुए बैंक अकाउंट, कई यूज़र्स ने की शिकायत

Google Pay को भारत में गूगल तेज़ के नाम से लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Google Pay यूज़र्स ऐप से उनके बैंक अकाउंट गायब होने की शिकायत कर रहे हैं
  • इस समस्या को लेकर कई यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर शिकायत की है
  • गूगल पे यूपीआई आधारित डिजिटल लेन-देन के लिए पॉप्युलर है
विज्ञापन
Google Pay यूज़र्स को भारत में अचनाक एक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई गूगल पे यूज़र्स ने अचानक ऐप में से बैंक अकाउंट गायब होने की शिकायत की है, जिसकी वजह से यूज़र्स किसी प्रकार का लेन देन नहीं कर पा रहे हैं। यूज़र्स का कहना है कि ऐप में उनकी प्रोफाइल में से उनका बैंक अकाउंट गायब हो गया है। इस समस्या को बड़े पैमाने पर रिपोर्ट नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से यह अंदाजा जरूर लगता है कि यह समस्या कई यूज़र्स के साथ हुई है। गूगल पे भारत में बड़े पैमाने में इस्तेमाल होने वाली पेमेंट ऐप में से एक है। पिछले साल सितंबर तक के आंकड़े के मुताबिक, Google Pay के भारत में 6 करोड़ 70 लाख के ज्यादा एक्टिव यूज़र्स थे। इसके अलावा गूगल पे को भारत में यूपीआई पर आधारित डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने में सबसे अधिक सहयोगी ऐप भी माना जाता है।

ट्वीटर पर यूज़र्स द्वारा की गई रिपोर्ट के मुताबिक, Google Pay ऐप में अचानक यूज़र्स की बैंक अकाउंट डिटेल गायब हो गई और ऐप यूज़र्स को उनके बैंक अकाउंट को देबारा एक्टिवेट करने का मौका भी नहीं दे रही है। कई यूज़र्स ने यह भी रिपोर्ट किया है कि बैंक अकाउंट जोड़ते समय बैंकों की लिस्ट दिखाने के बजाय ऐप उन्हें केवल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक का विकल्प दे रही है।
  फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि यह समस्या केवल गूगल पे के एंड्रॉयड वर्ज़न में आ रही है या इसका असर आईफोन यूज़र्स को भी पड़ा है। Gadgets 360 की टीम में भी यह समस्या सभी यूज़र्स को नहीं आई है। हालांकि टीम के कुछ यूज़र्स के गूगल पे अकाउंट में इसी तरह की समस्या देखने को मिली है। बता दें कि पिछले साल सितंबर में गूगल पे ने PhonePe को पछाड़ 6 करोड़ 70 लाख मासिक एक्टिव यूज़र्स का आंकड़ा पार किया था।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Pay, Google Pay new update, google Pay issue

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »