Google Maps एंड्रॉयड ऐप में अब बाइक मोड भी

गूगल के लिए भारतीय मार्केट की अहमियत की अंदाजा कंपनी द्वारा गूगल मैप्स में पेश किए गए नए फीचर से लगाया जा सकता है। गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप में अब टू-व्हीलर मोड भी आ गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2017 11:35 IST
ख़ास बातें
  • गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप में अब टू-व्हीलर मोड भी आ गया है
  • दोपहिया वाहन से सफर में लगने वाले अनुमानित समय के बारे में बताया जाएगा
  • Google ने नए फीचर की जानकारी गूगल फॉर इंडिया इवेंट में दी
गूगल के लिए भारतीय मार्केट की अहमियत की अंदाजा कंपनी द्वारा गूगल मैप्स में पेश किए गए नए फीचर से लगाया जा सकता है। गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप में अब टू-व्हीलर मोड भी आ गया है। इस मोड में मोटरसाइकिल, स्कूटर या अन्य दोपहिया वाहन से सफर में लगने वाले अनुमानित समय के बारे में बताया जाएगा। Google ने नए फीचर की जानकारी गूगल फॉर इंडिया इवेंट में दी। नया मोड गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप में कार,पैदल और ट्रेन वाले विकल्प के बगल में नज़र आ रहा है। एंड्रॉयड ऐप के लेटेस्ट वर्ज़न में नया मोड हर यूज़र के लिए एक्टिव हो गया है।

गूगल मैप्स के नए टू-व्हीलर मोड में कस्टाइमज़्ड राउटिंग और वॉयस नेविगेशन, व इनहांस्ड लैंडमार्क नेविगेशन जैसे फीचर हैं। इस फीचर को भारत में बाइक चलाने वाले लोगों के लिए लाया गया है। जानकारी दी गई है कि यह सबसे पहले भारत में ही पेश हुआ है।

सोचा जाए तो भारत में इस किस्म का प्रोडक्ट लॉन्च करना तार्किक फैसला लगता है, क्योंकि भारत की बड़ी आबादी मोटरसाइकिल पर ही सफर करती है। इसके अलावा कई सड़कें ऐसी हैं जिन पर बड़े वाहनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। गूगल ने अपने इवेंट में कहा कि भारत सबसे बड़ा दोपहिया वाहन का मार्केट है। भारत में रजिस्टर कराए गए सभी गाड़ियों का 70 फीसदी हिस्सा दो पहिया वाहनों का है। इसी वजह से इस फीचर को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है।

इससे पहले चालक बाइक के लिए सही राश्ता जानने के लिए पैदल चलने व ड्राइविंग जैसे विकल्पों को इस्तेमाल में लाते थे। अब गूगल इस खास दोपहिया वाहन मोड के लिए मशीन लर्निंग को इस्तेमाल में ला रही है।

यह मोड बाइक चलाने वालों के लिए कई किस्म की जानकारी लेकर आता है। चालक को गणतव्य तक पहुंचने में लगने वाले समय और सभी बंद राश्ते के बारे में बताया जाएगा। इसके अलावा आपको आपकी मंजिल पर मिलने वाली पार्किंग की सुविधा के बारे में भी पता चलेगा। यह फीचर कार मोड में भी उपलब्ध है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.