Google Maps से ऐसे डिलीट करें अपनी लोकेशन हिस्ट्री

अगर आप भी चाहते हैं कि गूगल आपकी लोकेशन हिस्ट्री को खुद-ब-खुद डिलीट कर दे तो आज हम आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 23 जुलाई 2019 18:30 IST
ख़ास बातें
  • लोकेशन हिस्ट्री होगी खुद-ब-खुद डिलीट, जानें तरीका
  • लोकेशन हिस्ट्री डिलीट करने के लिए मिलेंगे 3 विकल्प
  • गूगल मैप्स में जुड़ा था यह काम का फीचर

Google Maps से ऐसे डिलीट करें अपनी लोकेशन हिस्ट्री

क्या आप भी Google Maps का इस्तेमाल करते हैं, अगर हां तो हमारा आज का यह लेख खासतौर से आप लोगों के लिए है। गूगल मैप्स ऐप आपके हर मूव को ट्रैक करता है। डेटा को संगृहीत कर ऐप आपको रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट की जानकारी भी प्रदान करता है। गूगल द्वारा संगृहीत किए डेटा में सबसे महत्वपूर्ण होता है यूज़र लोकेशन। अगर आप भी चाहते हैं कि गूगल आपकी लोकेशन हिस्ट्री को खुद-ब-खुद डिलीट कर दे तो आज हम आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे।

गूगल अभी लोकेशन हिस्ट्री को डिलीट करने के लिए दो विकल्प मुहैया कराता है। यदि आप पहले विकल्प का चयन करते हैं तो गूगल 3 महीने की हिस्ट्री और दूसरे विकल्प में 18 महीने की हिस्ट्री रखने के बाद शेष हिस्ट्री को खुद-ब-खुद डिलीट कर देगा। यदि आप इस बात को जानने को उत्सुक हैं कि लोकेशन हिस्ट्री खुद-ब-खुद कैसे डिलीट हो जाएगी तो आइए आपको इस विषय में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।   
 

ये स्टेप्स आएंगे आपके काम

1) सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर गूगल मैप्स ऐप को खोलें।
2) ऐप में बायीं ओर दिख रहे तीन डॉट मैन्यू आइकन पर क्लिक करें।
3) यहां आपको योर टाइमलाइन का विकल्प मिलेगा, इसपर क्लिक कीजिए।
4) इसके बाद आपकी टाइमलाइन खुल जाएगी, यहां आपको दाहिनी ओर ऊपर की तरफ तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक करना है।
5) तीन डॉट मैन्यू पर क्लिक करने के बाद यहां सेटिंग्स और प्राइवेसी विकल्प मिलेगा।
6) स्क्रॉल करें और लोकेशन सेटिंग्स में जाएं।
Advertisement
7) यहां आपको ऑटोमेटिकली डिलीट लोकेशन हिस्ट्री ऑप्शन मिलेगा।
8) इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे। पहला विकल्प का चयन करने पर जब तक आप मैनुअली डिलीट नहीं करेंगे हिस्ट्री डिलीट नहीं होगी, दूसरा विकल्प 18 महीने तक और तीसरा विकल्प 3 महीने तक डेटा रहेगा।

9) ऊपर बताए गए तीनों में से किसी भी विकल्प को चुनने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपको उस विकल्प के बारे में जानकारी मिलेगी जिसका आपने चयन किया है, नीचे आपको कंफर्म और कैंसल करने का विकल्प मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  3. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  4. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  5. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
  6. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  2. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  5. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  6. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  7. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  10. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.