Google Maps और Search में अब करें सवाल-जवाब, नया फ़ीचर हुआ लॉन्च

गूगल ने अपने एंड्रॉयड मोबाइल मैप्स के साथ-साथ गूगल मोबाइल सर्च में नया 'Question & answers' (सवाल और जवाब) सेक्शन जोड़ दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2017 13:21 IST
गूगल ने अपने एंड्रॉयड मोबाइल मैप्स के साथ-साथ गूगल मोबाइल सर्च में नया 'Question & answers' (सवाल और जवाब) सेक्शन जोड़ दिया है। जैसा कि आप नाम से अंदाज़ा लगा सकते हैं, नए सेक्शन के जरिए यूज़र मैप पर किसी ख़ास लोकेशन के बारे में अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं। यूज़र, नए सेक्शन के जरिए सवाल-जवाब कर सकते हैं और इसके साथ ही कारोबारियों भी लोगों के साथ आसानी से सीधे बातचीत कर सकते हैं।

'Question & answers' सेक्शन में दी जाने वाली सूचना की सटीकता और वैधता को सुनिश्चित करने के मामले पर, सर्च दिग्गज ने कहा कि कारोबारियों को अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल और जवाब जोड़ने का विकल्प भी मिलेगा। किसी सवाल को पूछने या उसका जवाब देने के लिए यूज़र को गूगल मैप्स या सर्च में किसी लोकेशन को सर्च करना होगा और उसके बाद लोकल बिज़नेस लिस्टिंग को खोलना होगा। इसके बाद 'Question & answers' सेक्शन में जाना होगा।
Advertisement

इस नए लॉन्च हुए सेक्शन के साथ, यूज़र किसी दूसरे यूज़र के सवाल का जवाब देने के साथ ही सवाल पूछ भी सकेंगे। इसके अलावा थंब्स अप आइकन पर टैप कर अच्छी जानकारी वाली एंट्री को वोट भी कर पाएंगे। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''अपवोट किए हुए सवाल और जवाब सेक्शन में सबसे ऊपर दिखाएंगे ताकि सबसे ज़्यादा मददगार कंटेट सबसे आसानी से एक्सेसकिया जा सके।''

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि, जब कोई यूज़र एक सवाल पूछता है तो, गूगल कारोबारियों और दूसरे यूज़र को "knowledgeable answers" का योगदान करने के लिए नोटिफाई भी करेगा। एक बार सवाल का जवाब मिलने के बाद, कंपनी यूज़र को एक नोटिफिकेशन भी भेजेगी। कमेंट के जरिए हमें बताएं कि क्या आप भी नए फ़ीचर के लिए उत्साहित हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.