'एंटी नेशनल' और 'सेडिशन' सर्च करने पर गूगल मैप्स दिखाता है जेएनयू

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 25 मार्च 2016 17:50 IST
गूगल मैप्स पर ‘एंटी नेशनल’, ‘सेडिशन’, ‘पेट्रियोटिज्म’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे शब्द सर्च करने पर यूजर को जेएनयू की तरफ निर्देशित किया जाता है जहां के छात्र देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

एक कार्यक्रम के मामले में तीन छात्रों की गिरफ्तारी के बाद जेएनयू पर राष्ट्रविरोधी का ठप्पा लगाए जाने के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने इस ‘तकनीकी प्रमाणन’ पर कड़ी आपत्ति जतायी है।

संपर्क किये जाने पर गूगल के अधिकारियों ने कहा कि वे इस खामी के समाधान की कोशिश में जुटे हैं।

जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष शहला रशीद शोरा ने कहा, ‘‘इस संबंध में गूगल को एक आधिकारिक पत्र भेजने के लिए हम प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठाएंगे। हम एक संस्थान पर देशविरोधी ठप्पा लगाए जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और (इंटरनेट) सर्च कंपनी इसे प्रमाणित करने में एक कदम आगे बढ़ गयी।’’

एक छात्र एन साईं बालाजी ने कहा, ‘‘जब गूगल मैप्स पर मैंने यह देखा तो मुझे इस पर हंसी आ गयी। लेकिन जब इस पर मैंने सोचा तो मुझे यह खौफनाक लगा। खौफनाक इसलिए नहीं कि यह मेरे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि इसलिए कि सरकारी सत्ता और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के जरिए किसी भी संस्थान के साथ ऐसा किया जा सकता है। क्या गूगल मैप इसके लिए जवाबदेह है?’’
Advertisement

गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें यह दिक्कत पता है और इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।’’ पहचान जाहिर नहीं करने पर जेएनयू संकाय के एक सदस्य ने कहा, ‘‘जेएनयू पर राष्ट्रविरोधी का संदर्भ दिए जाने पर हमें कड़ी आपत्ति है लेकिन देशभक्ति (पेट्रियोटिज्म) और भारत माता की जय के लिए भी यही परिणाम दिखाता है इसलिए यह एक तकनीकी दिक्कत हो सकती है।’’ मैप सर्विस में इस तरह की तकनीकी अड़चन कोई नयी बात नहीं है।

पिछले साल ‘निगर हाउस’ सर्च करने पर यूजरों को ‘व्हाइट हाउस’ की तरफ निर्देशित किया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सर्च करने पर यह 10 शीर्ष अपराधियों की सूची में दिखा। दोनों मामलों में गूगल ने तकनीकी खामी के लिए उनसे माफी मांगी थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , jnu, anti national, google maps
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.