Google Maps में आ रहा है ऐसा फीचर, जो सफर में खत्म कर देगा सबसे बड़ी टेंशन!

Google Maps अब एक नए “Power Saving Mode” पर काम कर रहा है, जो आपके डिवाइस की बैटरी बचाते हुए नेविगेशन को सिंपल तरीके से जारी रखेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 नवंबर 2025 13:37 IST
ख़ास बातें
  • फोन की बैटरी कम होने पर नेविगेशन को सिंपल और लो-पावर मोड में चलाएगा Maps
  • Google Maps के बीटा वर्ज़न (25.44.03.824313610) में टेस्ट किया जा रहा है
  • फीचर के एक्टिव होने पर ऑडियो आउटपुट भी ऑन रहेगा

फीचर फिलहाल Google Maps के बीटा वर्जन (25.44.03.824313610) में टेस्ट किया जा रहा है

Photo Credit: Unsplash

आपके साथ भी शायद ऐसा हुआ होगा कि आप ट्रैवल कर रहे हैं और अचानक आप नोटिस करते हैं कि आपके फोन की बैटरी लगभग खत्म होने को है और चार्जिंग का ऑप्शन नहीं है। इसमें टेंशन तब और बढ़ जाती है, जब आप उस समय Google Maps की मदद से अपने रूट को ट्रैक कर रहे हो। ऐसा प्रतीत होता है कि Google को इस समस्या के बारे में अंदाजा है और अब, कंपनी इसका सामाधान निकाल रही है। Google Maps में एक पावर सेविंग मोड को देखा गया है, जो नेविगेशन के समय बैकग्राउंड में बैटरी को बचाने का काम करता है।

Google Maps अब एक नए “Power Saving Mode” पर काम कर रहा है, जो आपके डिवाइस की बैटरी बचाते हुए नेविगेशन को सिंपल तरीके से जारी रखेगा। Android Authority द्वारा इस फीचर को Google Maps के 25.44.03.824313610 बीटा वर्जन में देखा गया है। इस मोड के एक्टिव होते ही स्क्रीन ब्लैक एंड व्हाइट हो जाएगी, UI एलिमेंट्स हट जाएंगे और ऐप सिर्फ बेसिक डायरेक्शन दिखाएगा, ताकि बैटरी कम खर्च हो। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसे सीधे फोन के पावर बटन से एक्टिव किया जा सकेगा, यानी आपको ऐप खोलने की भी जरूरत नहीं होगी।

पब्लिकेशन को मिले कोड स्ट्रिंग्स और ग्राफिक्स से साफ है कि यह पावर सेविंग मोड बाकी सिस्टम बैटरी सेवर से अलग काम करेगा और इसे यूजर मैन्युअली ऑन कर सकेंगे। रिपोर्ट बताती है कि मोड एक्टिव होने पर स्क्रीन मोनोक्रोम हो जाती है और UI बहुत हद तक मिनिमल हो जाता है, इतना कि शायद अगली टर्न वाली स्ट्रीट का नाम तक न दिखे। हालांकि, इसमें ऑडियो नेविगेशन मौजूद रहेगा, जिससे यूजर को वॉइस गाइडेंस मिलती रहेगी।

Google Maps का यह पावर सेविंग मोड वॉकिंग, ड्राइविंग और टू-व्हीलर डायरेक्शन के लिए सपोर्ट देगा, लेकिन फिलहाल ट्रांजिट यानी बस या ट्रेन रूट्स के लिए सपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि कम टेक्स्ट वाले इंटरफेस के कारण ट्रांजिट सपोर्ट सीमित हो सकता है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और गूगल ने अभी इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट शेयर नहीं की है।

Google Maps का Power Saving Mode क्या है?

यह एक नया फीचर है जो फोन की बैटरी कम होने पर नेविगेशन को सिंपल और लो-पावर मोड में चलाने की सुविधा देगा। इसमें स्क्रीन ब्लैक एंड व्हाइट हो जाएगी और सिर्फ जरूरी डायरेक्शन ही दिखेंगे।

Advertisement

क्या यह फीचर फोन के Battery Saver से जुड़ा होगा?

नहीं, एक रिपोर्ट के अनुसार यह Google Maps का अलग इन-ऐप पावर सेविंग मोड होगा, जो सिस्टम बैटरी सेवर से इंडिपेंडेंट काम करेगा।

Power Saving Mode को कैसे ऑन किया जाएगा?

इस मोड को सीधे फोन के फिजिकल पावर बटन से एक्टिव किया जा सकेगा, ऐप के UI में जाने की जरूरत नहीं होगी।

Power Saving Mode में कौन-कौन से रूट सपोर्ट होंगे?

फिलहाल यह वॉकिंग, ड्राइविंग और टू-व्हीलर रूट्स को सपोर्ट करेगा, लेकिन ट्रांजिट यानी बस और ट्रेन रूट्स के सपोर्ट की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

क्या Power Saving Mode में वॉइस नेविगेशन काम करेगा?

हां, फीचर के एक्टिव होने पर भी ऑडियो आउटपुट रहेगा, जिससे वॉइस नेविगेशन यूजर को अगले टर्न या दिशा की जानकारी देता रहेगा।

क्या यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध है?

अभी नहीं। यह Google Maps के बीटा वर्जन (25.44.03.824313610) में टेस्ट किया जा रहा है और जल्द ही स्टेबल अपडेट में रोलआउट हो सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.