AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ

Google ने Maps में Gemini AI आधारित Ask Maps और Immersive Navigation जैसे नए फीचर्स जोड़ने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 मार्च 2026 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Google Maps में Gemini AI आधारित Ask Maps फीचर जोड़ा गया
  • नया Immersive Navigation फीचर 3D ड्राइविंग गाइडेंस देगा
  • AI से यूजर्स सीधे मैप से सवाल पूछ सकेंगे

Google Maps में Gemini AI के साथ Ask Maps और 3D नेविगेशन फीचर

Photo Credit: Google

Google ने अपने मैप प्लेटफॉर्म में बड़ा बदलाव करने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि अब Google Maps में Gemini AI मॉडल्स को जोड़ा जा रहा है, जिससे मैप का इस्तेमाल पहले से ज्यादा स्मार्ट और इंटरैक्टिव हो जाएगा। इस अपडेट के बाद यूजर्स मैप से बातचीत की तरह सवाल पूछ सकेंगे और उन्हें तुरंत जवाब मिल जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Immersive Navigation नाम का नया फीचर भी पेश किया है। Google के मुताबिक यह नेविगेशन सिस्टम पिछले एक दशक में Maps का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है। Google का कहना है कि इन नए फीचर्स की मदद से लोगों के लिए नई जगहों को खोजना और वहां तक पहुंचना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

Ask Maps: अब मैप से पूछ सकेंगे सवाल

Google Maps में Ask Maps नाम का नया फीचर जोड़ा गया है। इसके जरिए यूजर्स सीधे मैप से बातचीत की तरह सवाल पूछ सकते हैं। उदाहरण के लिए यूजर पूछ सकता है कि “मेरे फोन की बैटरी खत्म होने वाली है, ऐसी जगह बताओ जहां फोन चार्ज कर सकूं” या “आज रात खेलने के लिए लाइट वाला टेनिस कोर्ट कहां मिलेगा।”

पहले इस तरह की जानकारी ढूंढने के लिए कई वेबसाइट और रिव्यू देखने पड़ते थे, लेकिन अब Maps पर Ask Maps बटन दबाकर सीधे जवाब मिल सकता है। इसके साथ मैप में कस्टमाइज्ड लोकेशन भी दिखाई जाएगी ताकि यूजर को समझने में आसानी हो।

ट्रिप प्लानिंग और पर्सनलाइज्ड सुझाव

Google के मुताबिक Ask Maps यूजर की पसंद और पिछले सर्च के आधार पर सुझाव भी देता है। अगर कोई यूजर किसी ट्रिप की योजना बना रहा है, तो वह रास्ते में आने वाले अच्छे स्टॉप्स या जगहों के बारे में भी पूछ सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर 300 मिलियन से ज्यादा जगहों की जानकारी और 500 मिलियन से अधिक यूजर रिव्यू को एनालाइज करके सुझाव देता है। इसके जरिए यूजर रेस्टोरेंट बुकिंग कर सकता है, जगह को सेव कर सकता है या दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकता है।

Advertisement

Google के अनुसार Ask Maps फीचर अभी अमेरिका और भारत में Android और iOS पर रोलआउट किया जा रहा है। जल्द ही इसे डेस्कटॉप पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Immersive Navigation: 3D मैप के साथ नया ड्राइविंग अनुभव

Google ने Maps में Immersive Navigation नाम का नया फीचर भी पेश किया है। इसमें यूजर को ड्राइविंग के दौरान ज्यादा रियलिस्टिक 3D व्यू दिखाई देगा। इसमें इमारतें, ओवरपास और आसपास का इलाका ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाई देगा। यह सिस्टम Street View और एरियल इमेजरी के डेटा का इस्तेमाल करके रूट के आसपास की जानकारी को ज्यादा सटीक तरीके से दिखाता है।

Advertisement

स्मार्ट रूट व्यू और बेहतर वॉइस गाइडेंस

नए अपडेट में मैप यूजर को रूट का ज्यादा बड़ा व्यू दिखाएगा, जिससे आगे आने वाले मोड़ या लेन बदलाव के लिए पहले से तैयारी की जा सके। इसके अलावा वॉइस गाइडेंस को भी ज्यादा प्राकृतिक बनाया गया है। अब निर्देश इस तरह सुनाई देंगे जैसे कोई दोस्त रास्ता बता रहा हो।

ऑप्शनल रूट और ट्रैफिक की जानकारी

Google के अनुसार Maps हर सेकंड दुनिया भर के ट्रैफिक से जुड़े 5 मिलियन से ज्यादा अपडेट प्रोसेस करता है। नए अपडेट में यूजर्स को ऑप्शन रूट के फायदे और नुकसान भी बताए जाएंगे। उदाहरण के लिए मैप यह बता सकता है कि एक रूट तेज है लेकिन टोल लगेगा, जबकि दूसरा रूट थोड़ा लंबा है लेकिन ट्रैफिक कम है। इसके साथ ही रोड कंस्ट्रक्शन, एक्सीडेंट या अन्य रियल टाइम बाधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

Advertisement

डेस्टिनेशन के पास पहुंचने पर बेहतर गाइडेंस

नए फीचर्स में यूजर्स को मंजिल के पास पहुंचने पर भी ज्यादा मदद मिलेगी। Maps पहले से ही Street View के जरिए आसपास का इलाका दिखाएगा और पार्किंग की संभावित जगहों का सुझाव देगा। जब यूजर डेस्टिनेशन के पास पहुंचेगा, तो मैप बिल्डिंग का एंट्रेंस, पार्किंग लोकेशन और सड़क के किस साइड जाना है, यह भी दिखाएगा।

Advertisement

Google के मुताबिक Immersive Navigation फीचर फिलहाल अमेरिका में शुरू किया जा रहा है और आने वाले महीनों में इसे Android, iOS, CarPlay, Android Auto और Google बिल्ट इन कारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.