गूगल मैप्स में अब 'सुपर मारियो' दिखा रहा है रास्ता

गूगल ने शनिवार से अपने मैप्स में 'मारियो' का विकल्प जोड़ा है, जिससे यूज़र को मैप्स इस्तेमाल करते हुए मारियो राइड करवाता दिखेगा।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 12 मार्च 2018 12:34 IST
ख़ास बातें
  • मारियो ऐसा वीडियो गेम है, जिसे आजतक आप और हम नहीं भूले
  • अब गूगल मैप्स में दिखेगा मारियो, दिखाएगा रास्ता
  • पुरानी यादों को ताज़ा करवाने गूगल मैप्स में आ रहा मारियो

मारियो ऐसा वीडियो गेम है, जिसे आजतक आप और हम भूले नहीं होंगे। अब दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने इसे दोबारा याद करने का नया तरीका निकाला है। गूगल ने शनिवार से अपने मैप्स में 'मारियो' का विकल्प जोड़ा है, जिससे यूज़र को मैप्स इस्तेमाल करते हुए मारियो राइड करवाता दिखेगा। नया अपडेट एंड्रॉयड व आईओएस, दोनों के लिए जारी कर दिया गया है। गूगल मैप के यूएक्स इंजीनियर मुनीश डबास ने एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए बताया, ''गूगल ने वीडियो गेम कंपनी निंटेंडो के साथ करार किया है। यूज़र इस सप्ताह मैप्स के ज़रिए अपनी राइड मारियो के साथ पूरा करेंगे।'' उन्होंने बताया, ''कंपनी MAR10 Day (10 मार्च) का जश्न मूंछों वाले रेसर (मारियो) के साथ मना रही है।''

दबास ने बताया, ''यह एक सच्चे मारियो प्रशंसक को ध्यान में रखकर उठाया गया कदम है। वही मारियो, जो तरह-तरह की बाधाएं पार करते हुए कॉइन और मशरूम बंटोरते हुए जाता है।'' इसे शुरू करने के लिए मैप्स को गूगल प्ले या ऐप स्टोर पर जाकर अपडेट करना होगा।

 

मारियो टाइम

आपको पीले रंग के आइकन (गूगल प्ले और ऐप स्टोर) पर क्लिक करना है, जो निचले हिस्से पर बायीं तरफ आपको दिखेगा। यूज़र को यहां मारियो एनेबल करने के लिए विकल्प दिखेगा। इसके बाद विकल्प मिलेगा Lets A-Go का। एनेबल होने के बाद यूज़र के लिए नैविगेशन का तीर मारियो में बदल जाएगा। 90s का वही मारियो, जिसके लिए कभी आप दीवाने हुआ करते थे।

दबास ने आगे बताया, इस सप्ताह आप स्कूल, ऑफिस या जहां भी जाएंगे, आपका साथी होगा मारियो।'' उन्होंने कहा, ''हम असल ज़िंदगी में सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सलाह बिल्कुल नहीं देंगे कि आप राह चलते अन्य ड्राइवर पर केले आदि फेंकने की सलाह नहीं देंगे।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apps, Google, Google Maps, Mario
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  2. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  3. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  4. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  5. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  6. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  7. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  8. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  9. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
  10. OTT Releases This Week: भूत बंगला, माँ है ना, वायरल हिट, राख जैसी फिल्मों की होगी इस हफ्ते धूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.