गूगल मैप्स एंड्रॉयड ऐप में अब नए अंदाज में दिखेंगे नोटिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2016 11:51 IST
एंड्रॉयड ऑटो अपडेट और नेक्सस स्मार्टफोन के लिए अप्रैल सिक्योरिटी अपडेट फैक्ट्री इमेज जारी करने के बाद अब गूगल ने अपने गूगल मैप्स ऐप्लिकेशन के लिए नया अपडेट शुरू कर दिया है। गूगल मैप्स के एंड्रॉयड यूजर अब वर्जन9.22 से वर्जन9.23 अपडेट कर कई सारे नए फीचर देख सकते हैं।

पहला नया फीचर है नया नेविगेशन नोटिफिकेशन जिससे गूगल मैप्स देखने में पूरी तरह से बदल गया है। इससे पहले जहां नेविगेशन नोटिफिकेशन व्हाइट बैकग्राउंड के साथ ब्लैक और ग्रे कलर में जानकारी देता था अब ग्रीन बैकग्राउंड के साथ आपको यह जानकरी मिलेगी।

गूगल मैप्स वी9.23 से यूजर को अपने हिसाब से नोटिफिकेशन चुनने की सुविधा भी होगी। किसी जगह से जुड़े सवाल, नोटिफेकशन एडिट, फोटो शामिल करने के लिए, आसपास के इवेंट के ट्रैफिक और टाइमलाइन नोटिफिकेशन (किसी लोकेशन पर रुकने के बाद यह नोटिफिकेशन दिखता है) के लिए नोटिफिकेशन को टॉगल ऑन और ऑफ किया जा सकता है।

इसके साथ ही गूगल मैप्स पर लोकेशन रिव्यू के लिए अब रिव्यू लिस्ट से ही कोई तस्वीर भी पोस्ट की जा सकती है।
Advertisement

इससे पहले गूगल मैप्स ने ऑफलाइन सेटिंग स्क्रीन में 'ऑटोमैटिकली डाउनलोड ऑफलाइन एरिया' का विकल्प दिया था। गूगल मैप्स वी9.23 अपडेट सभी यूजर तक पहुंचने में थोड़ा समय लेगा। हालांकि, फिलहाल एपीकेमिरर वेबसाइट से एपीके फाइल मैनुअली डाउनलोड कर गूगल मैप्स को इंस्टॉल किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , App Update, Apps, Google, Google Maps, Google Maps Update, Update

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.