Google बंद करने जा रही है YouTube का यह पॉपुलर फीचर, क्या आपने किया है इस्तेमाल?

YouTube : जो भी स्‍टोरीज 26 जून से पहले से लाइव हैं, वो शेयर की गई तारीख के 7 दिनों बाद एक्‍सपायर हो जाएंगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 मई 2023 14:07 IST
ख़ास बातें
  • यूट्यूब ने साल 2017 में स्‍टोरीज फीचर की शुरुआत की थी
  • एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में कंपनी ने यह जानकारी दी है
  • कम्‍युनिटी पोस्‍ट और यूट्यूब शॉर्ट्स पर बढ़ेगा फोकस

गूगल के मालिकाना हक वाले यूट्यूब ने साल 2017 में YouTube स्टोरीज फीचर की शुरुआत की थी। इसके जरिए क्रिएटर अपने बड़े वीडियोज को प्रमोट करते हैं।

यूट्यूब (YouTube) क्रिएटर्स ध्‍यान दें! इस पॉपुलर वीडियो स्‍ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म पर एक फीचर को बंद किया जा रहा है। अगले महीने 26 जून से YouTube Stories (यूट्यूब स्‍टोरीज) का ऑप्‍शन उपलब्‍ध नहीं होगा। एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में कंपनी ने यह जानकारी दी है। यूट्यूब ने बताया है कि जो भी स्‍टोरीज 26 जून से पहले से लाइव हैं, वो शेयर की गई तारीख के 7 दिनों बाद एक्‍सपायर हो जाएंगी। 26 जून से किसी भी यूट्यूब क्रिएटर को Stories का विकल्‍प नहीं मिलेगा। 

गूगल के मालिकाना हक वाले यूट्यूब ने साल 2017 में YouTube स्टोरीज फीचर की शुरुआत की थी। इसके जरिए क्रिएटर अपने बड़े वीडियोज को प्रमोट करते हैं। ब्‍लॉग पोस्‍ट से यह भी पता चलता है कि कंपनी वीडियो से जुड़े दूसरे तरीकों जैसे- यूट्यूब शॉर्ट्स, लाइव आदि पर फोकस करना चाहती है। यूट्यूब ने कहा है कि इन प्रमुख विशेषताओं को प्राथमिकता देने के लिए स्‍टोरीज को खत्‍म किया जा रहा है। यूट्यूब ने कंटेंट क्रिएटर्स से कहा है कि वो कम्‍युनिटी पोस्‍ट और यूट्यूब शॉर्ट्स पर अपना फोकस करें।  

अलग-अलग माध्‍यमों के जरिए भी यूट्यूब अपने क्रिएटर्स को हालिया डेवलपमेंट की सूचना देगी। फोरम पोस्‍ट, इन-ऐप मैसेज, रिमांडर के जरिए बताया जाएगा कि YouTube Stories को बंद किया जा रहा है। खास यह है कि स्‍टोरीज फीचर यूट्यूब की उपज नहीं थी। इसे स्नैपचैट (Snapchat) से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया था। यह फीचर उन क्रिएटर्स के लिए था, जो सब्‍सक्राइबर्स की एक निश्चित सीमा तक पहुंच चुके थे और छोटे वीडियो के जरिए अपने बड़े वीडियोज को प्रमोट करना चाहते थे। कंपनी अब कम्युनिटी पोस्ट और यूट्यूब शॉर्ट्स पर फोकस कर रही है। 

इस साल की शुरुआत में यूट्यूब ने बताया था कि वह शॉर्ट्स वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स के साथ विज्ञापन से हुई कमाई को बांटना शुरू कर रहा है। कमाई में से 55 प्रतिशत हिस्सा YouTube लेगा और 45 प्रतिशत हिस्‍सा क्रिएटर को मिलेगा। यह प्रोग्राम 1 फरवरी से शुरू हो गया है। YouTube ने इसके लिए नए पार्टनर प्रोग्राम एग्रीमेंट को भी लागू किया है, जिसे एक्‍सेप्‍ट करने के लिए क्रिएटर्स के पास 10 जुलाई तक का समय है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.