Google Duo Web पर अब ग्रुप वीडियो कॉल में जुड़ पाएंगे 32 यूज़र्स

गूगल डुओ के वेब वर्ज़न पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग करने के लिए आपको duo.google.com पर जाना होगा। यहां पर आपको आपके कॉन्टेक्स नज़र आएंगे, साथ ही बायीं ओर आपको Create Group का भी बटन दिखेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 जून 2020 13:52 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट क्रोम वर्ज़न 83.0.4103.106 पर उपलब्ध है यह फीचर
  • केवल क्रोम ब्राउज़र पर ही उपलब्ध है गूगल डुओ ग्रुप वीडियो कॉलिंग
  • कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते बढ़ गई है वीडियो कॉलिंग की मांग

Google Duo ग्रुप वीडियो कॉल के साथ जुड़ा है फैमिली मोड

Google Duo वेब वर्ज़न के ग्रुप वीडियो कॉल में जुड़ने वाले सदस्यों की संख्या में आखिरकार विस्तार कर दिया गया है। अब सिंगल ग्रुप वीडियो कॉल में एक-साथ 32 सदस्य जुड़ सकते हैं, जिसका ऐलान कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए किया गया है। बता दें, एक महीने पहले गूगल ने घोषणा की थी कि वह जल्द ही वेब वर्ज़न ग्रुप वीडियो कॉल सपोर्ट के साथ फैमिली मोड पेश करेगी। इस घोषणा के 1 महीने बाद ही अब ग्रुप वीडियो कॉल में यह बदलाव पेश किया गया है। इस अपडेट को लेटेस्ट क्रोम वर्ज़न में रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है।

Senior Director of Product and Design, Sanaz Ahari Lemelson ने ट्वीट में बताया कि Google Duo के वेब वर्ज़न में 32 लोग सिंगल वीडियो कॉल में एक-साथ जुड़ सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस अपडेट को लेटेस्ट वर्ज़न के क्रोम वेब ब्राउज़र में रोलआउट करना शुरू कर दिया गया है। Lemelson द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट में 19 लोग एक-साथ सिंगल स्क्रीन पर वीडियो कॉल करते नज़र आ रहे हैं।
Advertisement

Gadgets 360 भी क्रोम वर्ज़न 83.0.4103.106 पर इस फीचर की जांच करने में सफल रहा।

गूगल डुओ के वेब वर्ज़न पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग करने के लिए आपको duo.google.com पर जाना होगा। यहां पर आपको आपके कॉन्टेक्स नज़र आएंगे, साथ ही बायीं ओर आपको Create Group का भी बटन दिखेगा। इस बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक शेयर लिंक मिलेगा इसके साथ ही Add People का भी विकल्प दिया जाएगा। Add People पर क्लिक करके और वीडियो कॉल करने के लुए ग्रुप बना सकते हैं। इस ग्रुप में आप 31 लोगों को शामिल कर सकते हैं। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि डुओ पर वेब ग्रुप वीडियो कॉलिंग की सुविधा केवल क्रोम ब्राउज़र पर ही उपलब्ध है।
Advertisement

याद दिला दें, मई में गूगल ने ऐलान किया था कि जल्द ही Google Duo वेब पर ग्रुप कॉल का लाभ उठाया जा सकेगा, जिसकी शुरुआत आने वाले हफ्तों में क्रोम ब्राउज़र से होगी। इसके अलावा इस वीडियो कॉलिंग ऐप में नया फैमिली मोड भी जोड़ा जाएगा। साथ ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग में सदस्यों की संख्या को भी बढ़ाकर 32 किया गया है। आपको बता दें, यह कदम ऐसे वक्त पर उठाया गया है जब हर कोई अपने घरों तक सीमित है, व्यवसाय व नौकरी का सभी काम घर से किया जा रहा है। ऐसे में वीडियो कॉलिंग की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। Google Duo ऐप ग्रुप वीडियो कॉलिंग के इस फीचर से  Zoom और Skype, जैसी वीडियो कॉलिंग ऐप्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Duo, Google Duo Web
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.