जीमेल पर आया नया वीडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर

जीमेल पर आया नया वीडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर
विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में जीमेल में 50 एमबी तक के अचैटमेंट फाइल के लिए सपोर्ट मिलना शुरू हो गया था। और अब जीमेल वेब पर एक नया फ़ीचर जारी कर दिया गया है। अब जीमेल वेब पर वीडियो सीधे स्ट्रीम हो जाएंगी यानी उन्हें देखने के लिए पहले डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी। अभी जीमेल में किसी वीडियो अटैचमेंट को देखने के लिए पहले डाउनलोड करना होता है।

इस नए अपडेट के साथ ही, किसी ईमेल में वीडियो अटैचमेंट के साथ क्लिप में एक थंबनेल भी होगा। इस पर डबल टैप करने से, यूट्यूब की तरह ही एक वीडियो प्लेयर में कंटेट स्ट्रीम होने लगेगा। यूज़र प्लेबैक स्पीड को एडजस्ट कर सकते हैं। यानी अब आप बिना डाउनलोड किए ही किसी वीडियो को देख पाएंगे। इसके अलावा वीडियो फाइल को प्ले करने के लिए किसी नेटिव ऐप की जरूरत भी नहीं होगी।

जीमेल वेब पर आया यह वीडियो स्ट्रीमिंग फ़ीचर यूट्यूब, गूगल ड्राइव और दूसरे वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप की तरह ही है। इसलिए वीडियो डिफॉल्ट तौर पर ऑप्टिमल क्वालिटी में ही मिलते हैं। इस वीडियो को दुनिया भर के यूज़र के लिए जारी किया जा रहा है। अगले 15 दिनों में इसके सभी यूज़र तक उपलब्ध होने की संभावना है।

हाल ही में जीमेल एंड्रॉयड ऐप पर सेंड एंड रिसीव मनी फ़ीचर को जारी किया गया था। इस फ़ीचर के जरिए अब यूज़र जीमेल ऐप से किसी यूज़र को सीधे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको सिर्फ अटैचमेंट आइकन पर टैप करना है और 'सेंड मनी' विकल्प पर क्लिक करें। 'सेंड मनी' विकल्प से कैश के लिए रिक्वेस्ट भी भेजी जा सकती है और बिना किसी अतिरिक्त ऐप को इंस्टॉल किए बिना ही उस यूज़र को पैसे मिल जाएंगे जिसे भेजे गए हैं। आप अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए गूगल वॉलेट को रीचार्ज कर सकते हैं और फिर दुनियाभर में किसी भी जीमेल एंड्रॉयड और वेब यूज़र को अटैचमेंट के रूप में पैसे भेज सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »