फ्लिपकार्ट फिर ला रहा है 'बिग बिलियन सेल', इस बार सिर्फ ऐप पर

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 30 सितंबर 2015 18:40 IST
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ठीक एक साल बाद फिर से अपने ग्राहकों के लिए बंपर छूट 'बिग बिलियन सेल' ला रहा है। फ्लिपकार्ट ने 13 से 17 अक्टूबर के बीच चलने वाले इस ऑफर की घोषणा की। इस बार ये सेल सिर्फ कंपनी के ऐप पर आयोजित होंगे। ठीक एक साल पहले इसी तरह की छूट की योजना पर फ्लिपकार्ट पर कीमतों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था। तब फ्लिपकार्ट की वेबसाइट भी क्रैश हो गई थी।

फ्लिपकार्ट ने एक बयान जारी करके कहा, "आगामी छूट सिर्फ ऐप के जरिए खरीदारी पर दी जाएगी। हमारे 'बिग बिलियन डेज' के तहत ग्राहकों को 70 से अधिक उत्पाद वर्गों में बेहद आकर्षक ऑफर और छूट दिए जाएंगे।"

पिछली बार कंपनी ने जहां अपनी वेबसाइट पर यह ऑफर सिर्फ एक दिन के लिए रखा था, वहीं अगले महीने पेश की जा रही छूट पांच दिनों तक जारी रहेगी। पिछले वर्ष कंपनी ने दावा किया था कि बिग बिलियन सेल ऑफर वाले दिन फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर एक अरब हिट हुए थे।

फ्लिपकार्ट के वाणिज्यिक प्लेटफॉर्म प्रमुख मुकेश बंसल ने कहा, "आगामी ऑफर में उपहारों और अन्य उत्पादों पर विशेष छूट प्रदान की जाएगी। हमारे ग्राहक कपड़े, जूते-चप्पल, मोबाइल, फर्नीचर, लैपटॉप, खिलौने, घरेलू उपयोग के उपकरण, गहने, घड़ियां और घरेलू साज-सज्जा के सामानों की खरीदारी कर सकेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.