काश! WhatsApp पर ये काम के फीचर होते

पिछले कुछ साल में व्हाट्सऐप हमारे और आपके बीच बातचीत का अहम ज़रिया बन गया है। चाहे परिजन हों या दोस्त, हम हर किसी से व्हाट्सऐप के ज़रिए बात करते हैं। अब तो आम बोलचाल में एसएमएस शब्द ही गायब हो गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 सितंबर 2017 16:30 IST
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप हमारे और आपके बीच बातचीत का अहम ज़रिया बन गया है
  • मैसेजिंग ऐप में कई ऐसे फीचर नहीं हैं जो अन्य प्लेटफॉर्म पर मौज़ूद हैं
  • हम चाहेंगे कि व्हाट्सऐप में भी इन फीचर को जल्द से जल्द शामिल किया जाए
पिछले कुछ साल में व्हाट्सऐप हमारे और आपके बीच बातचीत का अहम ज़रिया बन गया है। चाहे परिजन हों या दोस्त, हम हर किसी से व्हाट्सऐप के ज़रिए बात करते हैं। अब तो आम बोलचाल में एसएमएस शब्द ही गायब हो गया है। अब हर कोई कहता है, व्हाट्सऐप कर देना। लेकिन इस बेहद ही लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में कई ऐसे फीचर नहीं हैं जो अन्य प्लेटफॉर्म पर मौज़ूद हैं। हम चाहेंगे कि व्हाट्सऐप में भी इन फीचर को जल्द से जल्द शामिल किया जाए।

स्टिकर्स
अब लोग आम संवाद के लिए कई बार ज़्यादा से ज़्यादा इमोजी का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन अब इमोजी भी पुराने हो गए हैं। अब तो स्टीकर्स का ज़माना है। हालांकि, स्टीकर्स ने अभी इमोजी की जगह नहीं ली है, लेकिन यह भी संवाद का नया ज़रिया बन गया है। आज की तारीख में यह कई मैसेजिंग ऐप का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में यह बेहद ही चौंकाने वाला है कि स्टीकर्स अब भी लोकप्रिय व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म का हिस्सा नहीं हैं, खासकर जब इसकी मालकिन कंपनी फेसबुक ने अपने मैसेंजर प्लेटफॉर्म पर इस फीचर को उपलब्ध करा रखा है।

प्राइवेट चैट
कुछ चैट या बातचीत हमारे लिए बेहद ही निजी होते हैं। और हम इन चैट को हर किसी की नज़र से दूर रखना चाहते हैं। संभवतः यही वजह है कि कई मैसेजिंग ऐप इनकॉगनिटो या प्राइवेट चैट मोड के साथ आते हैं। इन मोड की मदद से आपका चैट सुरक्षित रहता है। और दूसरों से दूर भी।  कुछ ऐप में यह भी फीचर है कि आप एक बार मैसेज पढ़ेंगे और यह अपने आप ही डिलीट हो जाएगा। यूज़र चाहें तो चैट डिलीट होने के लिए समय भी निर्धारित कर सकते हैं। लाइन, वीचैट और गूगल अलो जैसे ऐप पहले से यह फीचर मौज़ूद है।
Advertisement

इनऐप वॉलेट
वैसे चर्चा तो गर्म है, लेकिन व्हाट्सऐप के प्लेटफॉर्म पर अब भी यह फीचर नहीं पहुंचा है। हाइक मैसेंजर ने व्हाट्सऐप के पछाड़ते हुए पिछले महीने ही इस फीचर को पेश किया था। हाइक मैसेंजर पर यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस पर आधारित पेमेंट सेवा की शुरुआत की गई है। वॉलेट की मदद से मोबाइल यूज़र मुफ्त में एक बैंक से दूसरे बैंक में सीधे पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे। उम्मीद है कि व्हाट्सऐप पर भी यह फीचर जल्द से जल्द आएगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp Messaging App, Whatsapp Feature

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.