FAU-G होगा नवंबर में रिलीज, PUBG का है इंडियन विकल्प

NCore Games द्वारा किए ट्वीट में उस टीज़र को भी पोस्ट किया गया है, जिसे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। एक मिनट के इस टीज़र में देखने को मिला है, फौजी गेम का फर्स्ट लेवल कैसा होगा।

FAU-G होगा नवंबर में रिलीज, PUBG का है इंडियन विकल्प

FAU-G गेम पहले अक्टूबर के अंत तक होना था लॉन्च

ख़ास बातें
  • अक्षय कुमार FAU-G गेम को कर रहे हैं प्रमोट
  • फौजी गेम डेवलपर कंपनी NCore Games ने किया लॉन्च का ऐलान
  • PUBG के बैन होते ही भारत निर्मित फौजी गेम की हुई थी घोषणा
विज्ञापन
FAU-G गेम को भारत में PUBG के विकल्प के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। पहले कहा जा रहा था कि इस गेम को देश में अक्टूबर के अंत तक पेश किया जा सकता है, लेकिन अब यह इंतज़ार नवंबर महीने में खत्म होगा। जी हां, फौजी गेम डेवलपर कंपनी NCore Games ने ट्वीट करते हुए ऐलान किया है कि यह गेम भारत में नवंबर महीने में लाया जाएगा। बेंगलुरु-बेस्ड NCore Games ने फौजी गेम का ऐलान पिछले महीने की शुरुआत में किया था, जब भारत में सरकार ने PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite गेम पर बैन घोषित कर दिया था। FAU-G गेम को फेयरलेस और यूनाइटिड गार्ड्स (Fearless and United Guards) के नाम से भी जाता जाता है, जिसका उद्देश्य देश में चीन विरोधी भावना और देशभक्ति को बढ़ावा देना है। इस गेम का फर्स्ट लेनल गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी सेना क बीच होने वाली हल्की-फुल्की भिड़ंत होगी।

बिना कोई जानकारी प्रदान किए NCore Games मे ट्वीट करते हुए बताया कि FAU-G गेम नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले इस गेम को इस महीने यानी अक्टूबर में लॉन्च किया जाना था।
 

NCore Games द्वारा किए ट्वीट में उस टीज़र को भी पोस्ट किया गया है, जिसे बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया था। एक मिनट के इस टीज़र में देखने को मिला है, फौजी गेम का फर्स्ट लेवल कैसा होगा। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सैनिक कैसे दुश्मनों से निहते लड़ रहे हैं।

पौजी गेम का ऐलान पिछले महीने तब किया गया था, जब सरकार ने PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite गेम को भारत में बैन करने की घोषणा की थी। NCore के को-फाउंडर विशाल गोंडल कहना था कि इस गेम पर पिछले कुछ महीनों से काम चल रहा था। इस गेम का उद्देश्य एक साल में 20 करोड़ यूज़र्स को साथ जोड़ना है।

अक्षय कुमार और गोंडल दोनों ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फौजी गेम को प्रमोट कर रहे हैं। हालांकि, अभी देखना बाकिर है कि क्या सच में यह गेम भारत में एक बड़ी संख्या के लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर पाता है या नहीं। खासतौर पर उन लोगों को जो प्रोफेशनल गेमर्स हैं और जो पबजी को बड़े चाव से खेलते थे।

गोंडल ने यह भी कहा था कि वह फौजी गेम के राजस्व का 20 प्रतिशत हिस्सा सरकार की फंड-बढ़ाने वाली पहल 'भारत के वीर' को दान करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »