फेसबुक का फोटो-शेयरिंग ऐप मोमेंट्स अब वेब पर

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 12 सितंबर 2016 11:17 IST
फेसबुक का फोटो शेयरिंग ऐप मोमेंट्स अब मोबाइल के साथ वेबसाइट पर भी उपलब्ध है, जिससे यूज़र अपने निजी एल्बम का वेबलिंक किसी के साथ साझा कर सकेंगे।

तकनीकी वेबसाइट टेकक्रंच डॉट कॉम की शुक्रवार की रिपोर्ट में बताया गया, "पहले यह ऐप काफी सीमित था और केवल अपने फेसबुक मित्रों के साथ ही तस्वीरें साझा की जा सकती थी। लेकिन अब यह आपको उनके साथ अपना एलबम साझा करने की सुविधा देगा जो आपसे सोशल नेटवर्क से जुड़े नहीं हैं।"

यूज़र इस नए फीचर का इस्तेमाल अपने पुराने एलबमों को भी साझा करने में कर सकेंगे। उन्हें अपनी मोबाइल स्क्रीन के नीचे दाहिनी ओर के तीन बिन्दुओं पर क्लिक करना होगा, जहां उन्हें 'लिंक साझा करें' का विकल्प दिखाई देगा।

इस नए विकल्प से उन्हें यूआरएल दिया जाएगा, जिसे वे ईमेल और मैसेज से भेज सकेंगे।
Advertisement

वहीं, यह उन्नत मोमेंट्स ऐप फुल रिज़ॉल्यूशन वाले फोटो को भी सपोर्ट करेगा तथा इसमें एक नया 'पसंदीदा' टैब भी जोड़ा गया है। अब जब कोई यूज़र किसी फोटो को 'पसंदीदा' टैब से जोड़ेगा तो वह फोटो मूमेंट्स में फुल रेजोल्यूशन में अपलोड करने के 30 दिनों तक सेव रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook moments, photo sharing app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  3. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  4. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  5. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  6. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  8. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  9. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  10. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.