फेसबुक के नए फ़ीचर से लगेगा पता, कहां है मुफ्त वाई-फाई हॉटस्पॉट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 23 नवंबर 2016 13:05 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस फ़ीचर की टेस्टिंग हो रही है
  • नए फ़ीचर को फेसबुक ऐप के मेन्यू में जगह दी गई है
  • 'फाइंड वाई-फाई' टूल को फेसबुक लाइव फ़ीचर को ध्यान में रखकर बनाया गया है
आपके आसपास कोई मुफ्त वाई-फाई हॉटस्पॉट है। अब यह जानकारी फेसबुक से भी मिलेगी। दरअसल, इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक फ़ीचर की टेस्टिंग हो रही है जो मैप पर आसपास मौजूद मुफ्त वाई-फाई हॉटस्पॉट के बारे में बताएगा। फिलहाल, इस फ़ीचर को चुनिंदा मोबाइल ऐप यूज़र के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। और ये यूज़र आईओएस ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं।

नए फ़ीचर को फेसबुक ऐप के मेन्यू में जगह दी गई है। आपको 'फाइंड वाई-फाई' का विकल्प नज़र आएगा। यह फ़ीचर यूज़र को लोकेशन एक्सेस फ़ीचर को ऑल्वेज़ मोड में रखने का सुझाव देता है। इसके बाद यह फ़ीचर मैप पर आसपास मौजूद मुफ्त और सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट के बारे में बताता है। इसके अलावा यह यूज़र को सबसे नजदीक की लोकेशन का डायरेक्शन भी देता है। एक यूज़र ने फेसबुक ऐप के इस नए फ़ीचर की तस्वीर ट्विटर पर जारी की है। दूसरे ट्वीट में यूज़र ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें फेसबुक द्वारा नए फ़ीचर को पेज के सबसे ऊपरी हिस्से में दिखाया जा रहा था। इसमें लिखा है, "आपके आसपास 8 सार्वजनिक हॉटस्पॉट हैं। उनके बारे में जानने के लिए फाइंड वाई-फाई को ऑन कर दें।"
 

नेक्स्ट वेब ने बताया कि हाल ही में फेसबुक ने अपने यूज़र को वाई-फाई लोकेशन को फिज़िकल लोकेशन पर लिस्ट करने का रिक्वेस्ट भेजना शुरू किया था। संभव है कि इन डेटा के आधार पर ही यूज़र को वाई-फाई हॉटस्पॉट की मौज़ूदगी का सुझाव दिया जा रहा है।

नया 'फाइंड वाई-फाई' टूल फेसबुक लाइव फ़ीचर को ध्यान में रखकर पेश किया जा रहा है। क्योंकि लाइव स्ट्रीम के लिए अच्छी इंटरनेट स्पीड चाहिए।
फिलहाल, 'फाइंड वाई-फाई' को एंड्रॉयड ऐप पर नहीं उपलब्ध कराया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Live, Facebook for iOS
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.