विंडोज़ 10 मोबाइल के लिए लॉन्च हुआ फेसबुक मैसेंजर ऐप

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 जुलाई 2016 10:14 IST
फेसबुक ने आधिकारिक तौर पर विडोज़ 10 मोबाइल के लिए मैसेंजर ऐप लॉन्च कर दिया है। फेसबुक मैसेंजर ऐप अब विंडोज़ स्टोर पर मुफ्त में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। याद दिला दें, फेसबुक ने अप्रैल में विंडोज़ 1- पीसी और टैबलेट के लिए अपने मैसेंजर ऐप को लॉन्च किया था और अब यह विंडोज़ 10 मोबाइल के लिए भी लॉन्च हो गया है।

विंडोज़ 10 मोबाइल के लिए लॉन्च हुए मैसेंजर ऐप में आईओएस और एंड्रॉयड ऐप जैसे ही फीचर हैं। विंडोज़ 10 मोबाइल फेसबुक मैसेंजर ऐप में थीम बदलने, यूज़रनेम बदलने, ग्रुप चैट, स्टिकर और जिफ इमेज़ भेजने जैसे सभी फीचर हैं। यह ऐप विंडोज़ फोन 8, विंडोज़ फोन 8.1, विंडोज़ 10 और विंडोज़ 10 मोबाइल पर काम करता है। पिछले हफ्ते ही फेसबुक ने विंडोज़ 10 पीसी, टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए बीटा वर्जन जारी किया था।
 

हाल ही में फेसबुक मैसेंजर के डिज़ाइन में बदलाव किया गया था जिससे इसमें नया होम टैब, वर्थडे और फेवरेट सेक्शन जैसे कई नए फीचर शामिल हुए थे। मैसेंजर ऐप में एक नया फेवरेट सेक्शन शामिल किया गया है जिसमें उन यूज़र को देखा जा सकता है जिनसे आप अधिकतर चैट करते हैं। इसके अलावा ऐप में एक काम का फीचर भी आया है जिससे एंड्रॉयड ऐप में एसएमएस सपोर्ट मिलना शुरू हो गया है। अप्रैल में, फेसबुक मैसेंजर ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए रिकॉर्ड 900 मिलियन एक्टिव यूज़र का आंकड़ा पार किया था। जनवरी में फेसबुक मैसेंजर ऐप इस्तेमाल करने वालों की संख्या 800 मिलियन से ज्यादा थी।

इसके अलावा यूरो 2016 के दीवानों के लिए फेसबुक मैसेंजर ने ऐप में ही एक गेम भी लॉन्च किया था जिससे यूज़र कीपीअप नाम के इस गेम को जब चाहें तब खेल सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ फुटबॉल इमोज़ी का एक बार इस्तेमाल करना होता है। इस गेम को एक्टिवेट करने के लिेए, यूज़र को अपने एंड्रॉयड व आईओएस फेसबुक मैसेंजर के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने की जरूरत है। इसके बाद, फेसबुक मैसेंजर ऐप में किसी कनवर्सेशन में फुटबॉल इमोजी भेजें। इमोज़ी को भेजने के बाद इस पर टैप करें और इसके बाद मैसेंजर पर अपनेआप गेम खुल जाएगा। इस गेम में चैलेंज इस बात का है कि फुटबॉल को जमीन पर टच होने से बचाना होगा। यह गेम आपके बेस्ट स्कोर को अगली बार इमोजी भेजने पर दिखाएगा और आप इसे रीप्ले कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Facebook, Facebook Messenger, Social, Windows 10, Windows 10 Mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.