फेसबुक मैसेंजर डे लॉन्च, स्नैपचैट स्टोरीज़ की है नकल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2017 12:59 IST
मैसेंजर कैमरा को लॉन्च करने के बाद, और फेसबुक ने स्नैपचैट की तरह बनाने की कोशिश में अपने मैसेंजर ऐप को पूरी तरह से बदल दिया था। अब कंपनी ने मैसेंजर डे नाम से एक नया फ़ीचर लॉन्च किया है जो बिल्कुल 'स्नैपचैट स्टोरीज़' की तरह है। यानी अब आप अपने दोस्तों के साथ कोई तस्वीर और वीडियो साझा करते हैं तो वह अपने आप 24 घंटे के भीतर गायब हो जाएगा। यह फ़ीचर एक अपडेट के जरिए दुनिया भर के सभी एंड्रॉयड और आईओएस यूज़र को जारी किया जा रहा है। और अगर अभी अपडेट आप तक नहीं पहुंची है तो आप मैनुअली गूगल प्ले और ऐप स्टोर पर जाकर जांच सकते हैं।

फेसबुक मैसेंजर ऐप अपडेट करने के बाद, स्क्रीन पर नीचे की तरफ दिख रहा कैमरा आइकन इस फ़ीचर के आने के बाद 'सूरज के निशान' की तरह दिखेगा। कैमरा आइकन पर टैप करने से मैसेंजर कैमरा खुल जाएगा जिसमें नए फ़ीचर और एडिटिगं टूल दिखेंगे। सभी यूज़र के साथ तस्वीरें साझा करने के बाद आप इनमें इमोजी और टेक्स्ट व स्टिकर जोड़ सकते हैं। एक बार नीचे की तरफ तीर के निशान पर क्लिक करने के बाद 'माय डे' नाम का विकल्प खुल जाएगा जिससे आप सभी यूज़र के साथ साझा कर सकते हैं, बिल्कुल स्नैपचैट के माय स्टोरी फ़ीचर की तरह। ये तस्वीरें और वीडियो 24 घंटे बाद अपने आप गायब हो जाएंगे। इसके अलावा आप मैसेंजर में कुछ चुनिंदा यूज़र के साथ तस्वीरें/वीडियो साझा करने का विकल्प चुन सकते हैं या फिर अपनी इच्छानुसार गैलरी में स्टोर कर सकते हैं।  

यूज़र किसी चैट में साझा किए गए मीडिया कंटेट को भी मैसेंजर डे में जोड़ सकते हैं। किसी वीडियो या तस्वीर को भेजने के बाद, 'एड टू योर डे' विकल्प सामने आता है और एक बार पुष्टि करने के बाद यह अपने आप मैसेंजर डे में जुड़ जाएगा। स्नैपचैट की तरह, आपके सभी दोस्तों द्वारा साझा की गईं तस्वीरें और वीडडियो उनके 'मैसेंजर डे' में दिखेगा। आप 'माय डे' सेक्शन में जाकर चुन सकते है कि कौन आपकी मीडिया फाइल देखे और कौन नहीं। इसके बाद मोर पर टैप करें और 'एवरीवन एक्सेप्ट' या कस्टम विकल्प को चुनें। आप किसी मीडिया फाइल को पोस्ट करने के बाद डिलीट भी कर सकते हैं। अपनी तस्वीर के सबसे नीचे दांयें कोने में दिए तीन डॉट पर क्लिक करें और डिलीट का विकल्प चुनें।

गौर करने वाली बात है, इस फ़ीचर को पिछले साल उस समय सबसे पहले पेश किया गया था जब इसकी टेस्टिंग चल रही था। और उस समय यह सिर्फ पोलैंड में उपलब्ध था।
Advertisement

इससे पहले भी फेसबुक ने स्नैपचैट की नकल वाले एक फ़ीचर को अपने इंस्टाग्राम ऐप में शुरू किया था और इसे इंस्टाग्राम स्टोरीज़ का नाम दिया था। फेसबुक ने व्हाट्सऐप में भी नए व्हाट्सऐप स्टेटस टैब में 24 घंटे में तस्वीर के गायब होने वाला फ़ीचर दिया है। ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया दिग्गज़ पूरी तरह से अपने सभी प्लेटफॉर्म पर स्नैपचैट के फ़ीचर की नकल कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook Messenger, Facebook, Messenger Day, Snapchat, Apps, Android, Apple, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.