फेसबुक ऐप का बदलेगा अंदाज़, मार्क जुकरबर्ग ने किया खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016 17:52 IST
फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पिछले हफ्ते ही सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के मोबाइल ऐप में नए फीचर शामिल करते हुए इसके इंटरफेस को एक नए अंदाज़ में पेश किया। इसके रीडिजाइन किए गए फीचर से अब फेसबुक पर पोस्ट अपडेट करना पहले से ज्यादा आसान होगा।

फेसबुक लाइव के जरिए नए डिजाइन को जुकरबर्ग ने एक आईफोन पर दिखाया। इन नए बदलाव के डेमो के समय यूजर फेसबुक पर लाइव-स्ट्रीमिंग सर्विस के जरिये सीधे देख सकेंगे। जुकरबर्ग ने वीडियो के अंत में ऐलान किया, ''कुछ ही समय में आप कुछ नए फीचर देख पाएंगे, फिलहाल हम इन फीचर को टेस्ट कर रहे हैं। ''
Advertisement

मोबाइल ऐप में ऐवर-प्रेजेंट के साथ 'व्हाट्स ऑन योर माइंड' जैसे फीचर में बदलाव किये गए हैं। एक बॉक्स है जिस पर टैप कर नोट्स, फोटो, फीलिंग, चेक-इन और लाइव वीडियो जैसे विकल्पों से सीधे पोस्ट कर पाएंगे। हालांकि अभी ये विकल्प यूजर के लिए उपलब्ध नहीं है। जीआईएफ इमेज, म्यूजिक और स्लाइड शो भी जैसे नए शेयरिंग विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने वर्ज को नए शेयरिंग विकल्प के बारे में बताया, ''हमने न्यूज़ फीड में सबसे ऊपर दिखने वाले 'व्हाट्स ऑन योर माइंड' मेन्यू को रीडिजाइन किया है। हम चाहते हैं कि लोग फेसबुक को ज्यादा से ज्यादा मस्ती और अनुभव के क्षणों को साझा करने के लिए इस्तेमाल करें। अब 'व्हाट्स ऑन योर माइंड' पर टैप कर यूजर के पास शेयरिंग के लिए कई विकल्प जैसे फोटो, वीडियो, फीलिंग और चेक-इन जैसे कई तरीके होंगे। ''
Advertisement

इस खबर में आगे कहा गया है कि अलग-अलग इंटफेस को यूजर के साथ पहले ही टेस्ट किया जा रहा है। कम से कम चार अलग-अलग आईओएस वर्जन देखे गए हैं। जुकरबर्ग ने वीडियो के आखिर में कहा कि वीडियो में जो कुछ दिख रहा है वो सब कुछ लॉन्च नहीं किया जाएगा। कुछ चीजों को बाद में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

फेसबुक पहले भी इस तरह से अपडेट जारी कर चुका है। किसी फीचर को आम जनता तक पहुंचाने से पहले फेसबुक चुनिंदा यूजर के बीच अपडेट जारी कर फीचर टेस्ट करता रहता है।
 

Live from Facebook HQ for the Live video launch!

Posted by Mark Zuckerberg on Wednesday, April 6, 2016
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.