Elon Musk ने फिर किया हैरान, Twitter पर वीडियो के लिए आएंगे ये दो नए फीचर्स

Elon Musk ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के लिए दो नए फीचर्स का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2023 11:21 IST
ख़ास बातें
  • Twitter ने ब्लू यूजर्स के लिए 2 घंटे की वीडियो अपलोड का फीचर पेश किया था।
  • मस्क ने Twitter वीडियो के लिए अब दो नए फीचर्स का ऐलान किया है।
  • ट्विटर पर वीडियो अपलोड के दौरान यूजर्स 15 सेकंड फॉरवर्ड फीचर यूज करेंगे।

मस्क ने ट्विटर पर 2 घंंटे लंबी वीडियो अपलोड करने का फीचर पेश किया था।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने बीते हफ्ते ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए 2 घंटे और 8GB साइज तक की वीडियो अपलोड करने की सुविधा की घोषणा की थी। ट्विटर खरीदने के बाद से अब तक मस्क अपने फैसलों से लोगों को हैरान करते जा रहे हैं। अब कंपनी के सीईओ और अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के लिए दो नए फीचर्स का ऐलान किया है। यहां हम आपको ट्विटर पर मिलने वाले नए फीचर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
  ट्विटर को मिल रहा सीक बटन 
मस्क ने कहा कि वीडियो प्लेबैक के दौरान ट्विटर 15 सेकंड के फॉरवर्ड और बैक सीक बटन शामिल करेगा। मस्क ने यह जानकारी उस ट्वीट का जवाब देते हुए दी थी, जिसमें एक यूजर ने ट्विटर के मालिक से 15 सेकेंड फॉरवर्ड और बैक सीक बटन जोड़ने को कहा था।

ट्विटर पर पिक्चर इन पिक्चर मोड
Advertisement
मस्क ने कहा कि "अगले हफ्ते आ रहा है, पिक इन पिक के साथ, जिससे आप स्क्रॉल करते समय वीडियो देख सकें।" उन्होंने कहा कि वीडियो देखने के लिए यूजर्स के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड होगा जिससे वे वीडियो देखते हुए स्क्रॉल कर पाएं। पिक्चर-इन-पिक्चर (PiP) मोड एक वीडियो प्लेयर को फ्लोटिंग विंडो में अलग कर देता है और आमतौर पर इसे एक कोने में रख देता है ताकि स्क्रॉलिंग करते हुए कोई असर न दिखे। 

ट्विटर यूजर्स ने इस नए बदलाव को लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जारी की है, जिनके कुछ ट्वीट्स इस प्रकार हैं।
Advertisement

एक यूजर ने कमेंट किया कि "धन्यवाद। बिल्कुल यही वह फीचर है जो मैं भी चाहता हूं, यही कमी मैं सोच रहा था।"

एक अन्य यूजर ने लिखा कि "धन्यवाद, मैं इस वजह से बहुत सारे वीडियो स्किप कर देता हूं।"
Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा कि "ये सभी सुझाव काफी हैं" इसे यूट्यूब जैसा अच्छा बनाएं " मुझे हैरानी इस बात की है कि यूट्यूब के फीचर्स को क्लोन करने में कितना खर्च आएगा, शायद अब AI के साथ कोड करने में यह किफायती है"।

लंबी वीडियो के अलावा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने यह भी खुलासा किया कि वह जल्द ही प्लेटफॉर्म पर वीडियो और वॉयस कॉल फीचर्स पेश करेगा। मस्क ने घोषणा की कि डायरेक्ट मैसेज (डीएम) अब ट्विटर ब्लू यूजर्स के लिए एन्क्रिप्ट किए गए हैं। डिफॉल्ट रूप से, एन्क्रिप्शन फंक्शन एक्टिव नहीं होता है और यूजर्स को इसका इस्तेमाल करने के लिए एक्टिवली ऑप्ट-इन करना चाहिए। ट्विटर पर नए फीचर्स का वादा मस्क ने बीते साल किया था जब उन्होंने ट्विटर को एक ऑल-इन-वन ऐप बनाने की बात की थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Twitter, Twitter Features, Social Media, Elon Musk

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.