WhatsApp के जरिए हो रहा लोगों का इलाज

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 9 जुलाई 2015 14:00 IST
जब आप बीमार पड़ते हैं या चिकित्सकीय मदद की आवश्यकता होती है, आप क्या करते हैं? टका सा जवाब है अपने फैमिली डॉक्टर या नजदीक के मेडिकल स्टोर का रुख करते हैं। लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक, अब आपके पास सोशल मीडिया का विकल्प भी है।

भारत में स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति आज सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर (Twitter), फेसबुक (Facebook) या व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर मौजूद है। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मरीजों की मदद करने के लिए कर रहे हैं। वे उन्हें इलाज के बारे में निर्देशित करते हैं, सर्जरी के बाद आवश्यक सुझाव देते हैं और अन्य चिकित्सकीय सुझाव देते हैं।
Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंडियन स्पाइन इंजरिज सेंटर में चिकित्सकीय निदेशक व स्पाइन रोग प्रमुख डॉक्टर एच.एस.छाबड़ा ने कहा, "मरीजों तक पहुंचने के लिए हम व्हाट्सऐप, स्काइप तथा वाइबर का धड़ल्ले से इस्तेमाल करते हैं। वर्तमान में 180 से अधिक मरीज व्हाट्सऐप पर हमसे संपर्क में हैं, जबकि स्काइप पर 30, जो ऑनलाइन परामर्श का फायदा उठा रहे हैं।"

भारत में वर्तमान में 14.3 करोड़ लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें से 2.5 करोड़ लोग ग्रामीण क्षेत्रों के हैं।
Advertisement

इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सा सुविधा मुहैया करने की प्रवृत्ति भारत में तेजी से बढ़ रही है। अनिल कालरा (27) का मामला ही लें, जिन्हें दिसंबर 2012 में रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट की बात सामने आई थी। इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर में ऑपरेशन के बाद उनका चार महीने तक रिहैबिलिटेशन चला।
Advertisement

इस दौरान चिकित्सकों उन्हें स्काइप पर छह सप्ताह तक रोजाना 45 मिनट तक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देते रहे। ऑनलाइन परामर्श से कालरा बेहद खुश हैं और अब स्वस्थ हैं। डॉ.छाबड़ा ने कहा, "कालरा का मामला इंटरनेट तथा सोशल मीडिया की महत्ता को दर्शाता है।"

दिल्ली में आईवीएफ सेंटर चलाने वाली महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.अर्चना धवन बजाज भी मरीजों के कल्याण के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने कहा, "अपने मरीजों के साथ रचनात्मक वार्ता के लिए मैं ट्विटर, फेसबुक तथा यू ट्यूब का इस्तेमाल करती हूं। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सोशल मीडिया बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जरूरत है कि लोगों में इसके प्रति जागरुकता फैलाई जाए।"
Advertisement

लुधियाना में सिबिया मेडिकल सेंटर चलाने वाले डॉ.एस.एस.सिबिया ने कहा, "चिकित्सा के क्षेत्र में नेटवर्किंग की ताकत को कमतर नहीं आंका जाना चाहिए। कई मरीज हमसे सोशल मीडिया के सहारे जुड़ रहे हैं। इनमें से कई लोगों ने अपनी बीमारी के बारे में फेसबुक व व्हाट्सऐप पर महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है, साथ ही संभावित इलाज भी।"
Advertisement

उन्होंने कहा, "इसने कई लोगों की जान बचाई है।"

नई दिल्ली स्थित मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने व्हाट्सऐप पर स्तन कैंसर के कई मरीजों को विशेषज्ञों से जोड़ रखा है, जो उन्हें परामर्श प्रदान करने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं।

मैक्स अस्पताल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी की निदेशक डॉ.अनुपमा हुडा ने कहा, "हमारे पास व्हाट्सऐप ग्रुप में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी व ऑन्कोसर्जरी विशेषज्ञ हैं। इसलिए जब भी कोई मरीज कुछ पूछता है, तो उपलब्ध विशेषज्ञ उसका जवाब देते हैं।"

हाल में अमेरिका में किए गए एक सर्वे में लगभग 57 फीसदी लोगों ने फेसबुक तथा ई-मेल पर अपने चिकित्सकों तक पहुंचने में दिलचस्पी जताई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  3. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  4. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  2. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  3. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  4. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  5. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  6. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  7. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  9. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.