‘Flipkart पे लेटर’ कस्‍टमर्स को आया पसंद, 7 महीने में 60 लाख यूजर जुड़े

कंपनी ने बताया है कि यह फैसिलिटी कस्‍टमर्स को बिना किसी फ‍िजिकल पेपर वर्क और जीरो डाउन पेमेंट क्रेडिट सुविधा के जरिए कैश फ्लो को मैनेज करने में सक्षम बनाती है।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 19 मई 2022 18:36 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पे लेटर फैस‍िलिटी कस्‍टमर्स को 1 लाख तक का क्रेडिट देती है
  • हालांकि यह क्रेडिट यूजर्स की प्रोफाइल पर निर्भर करता है
  • यूजर इस क्रेडिट से खरीदारी कर पैसा 30 दिनों में दे सकते हैं

30 दिनों के इस क्रेडिट प्रोडक्‍ट को ग्रोसरी, लाइफस्‍टाइल जैसी कैटिगरीज में काफी अपनाया गया है।

ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट (Flipkart) की फ्लिपकार्ट पे लेटर (Flipkart Pay Later) फैस‍िलिटी को यूजर्स ने काफी पसंद किया है। फ्लिपकार्ट ने कहा है कि इस फैसिलिटी का यूजर बेस 7 महीनों के अंदर दोगुना होकर 60 लाख से ज्‍यादा हो गया है। फ्लिपकार्ट पे लेटर एक ऐसी फैसिल‍िटी है, जो कस्‍टमर्स को खरीदारी का सुविधाजनक एक्‍सपीरियंस ऑफर करती है। इसे इस्‍तेमाल करने वालों की संख्‍या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

कंपनी ने कहा है क‍ि फ्लिपकार्ट पे लेटर ने 60 लाख कस्‍टमर्स के बेस को पार कर लिया है। यह सब 7 महीनों में देखा गया है। फ्लिपकार्ट पे लेटर फैस‍िलिटी, कस्‍टमर्स को 1 लाख रुपये तक का क्रेडिट देती है। हालांकि यह क्रेडिट यूजर्स की प्रोफाइल पर निर्भर करता है। कंपनी ने बताया है कि इस फैसिलिटी के तहत कस्‍टमर एक महीने में कितनी भी बार खरीदारी कर सकते हैं और 30 दिनों में या EMI के जरिए कुल बिल अमाउंट का भुगतान कर सकते हैं।

कंपनी ने बताया है कि यह फैसिलिटी कस्‍टमर्स को बिना किसी फ‍िजिकल पेपर वर्क और जीरो डाउन पेमेंट क्रेडिट सुविधा के जरिए कैश फ्लो को मैनेज करने में सक्षम बनाती है। कंपनी के मुताबिक, 30 दिनों के इस क्रेडिट प्रोडक्‍ट को ग्रोसरी, लाइफस्‍टाइल जैसी कैटिगरीज में काफी अपनाया गया है। 

फ्लिपकार्ट पर चल रहे ऑफर्स की बात करें, तो कल से इस प्‍लेटफॉर्म पर बिग बचत धमाल सेल शुरू होने वाली है। इस सेल के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक्स सामान पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। Whirlpool 1.5 Ton 3 Star Split Inverter AC, Carrier Flexicool Convertible 4-in-1 Cooling 1.5 Ton 4 Star Split और Samsung 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC को डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है। यह सेल फ्लिपकार्ट पर 20 मई से 22 मई तक चलेगी। इस सेल के दौरान स्मार्टफोन की कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ दिया जा रहा है।
Advertisement

ऑफर की बात की जाए तो Poco M4 Pro के 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है, लेकिन इसे 27 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर की बात करें तो डेबिट कार्ड और डेबिट कार्ड भुगतान पर 1 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर के तौर पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 12,250 रुपये की बचत की जा सकती है। एक्सचेंज ऑफर के बाद 749 रुपये तक कम दाम देकर फोन खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.