Covid-19 Vaccination for 18-44 Age Group: पहले दिन 1.32 करोड़ लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

वैक्सिनेशन के लिए यदि आप योग्य उम्मीदवार हैं, तो खुद का रिजस्ट्रेशन कराने के लिए आपको CoWIN पोर्टल, Aarogya Setu ऐप या फिर Umang ऐप पर जाना होगा। इसके बाद आप अपना फोन नंबर और ओटीपी डालकर खुद को रजिस्टर करा सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2021 13:32 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 1 जनवरी से ज़ारी है कोविड-19 वैक्सिनेशन
  • 1 मार्च से 45 से अधिक उम्र वाले लोगों का हो रहा वैक्सिनेशन
  • 1 मई से 18 व उससे अधिक उम्र वालों का होगा वैक्सिनेशन
18 साल व उससे अधिक आयु वाले नागरिकों के लिए कोरोना वायरस वैक्सिनेशन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अप्रैल बुधवार शाम से शुरू कर दी गई है। बुधवार को शाम 4 बजे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया Cowin पोर्टल के माध्यम से शुरू की गई है, एक साथ बड़ी संख्या में यूज़र्स द्वारा वेबसाइट एक्सेस करने की वजह से सर्वर भी क्रैश हो गया था। लेकिन बावजूद इसके पहले दिन 1.32 करोड़ लोगों ने खुद को कोविड-19 वैक्सिनेशन के लिए रजिस्टर कराया। Cowin.gov.in पोर्टल के लॉन्च होने के एक घंटे के अंदर तकरीबन 35 लाख लोगों ने खुद का रजिस्ट्रेशन किया। केंद्र का कहना है कि 18 से 44 साल की उम्र वाले लोगों के लिए वैक्सिनेशन अपॉइंटमेंट तब ही शेड्यूल की जाएगी जब उनकी राज्य सरकारें व प्राइवेट वैक्सिनेशन सेंटर सेशल की शुरुआत करेंगे। भारत में 1 जनवरी से वैक्सिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो कि पहले हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए आयोजित की गई थी। सेकेंड फेज़ की शुरुआत 1 मार्च से हुई थी, जिसमें 45 साल से ऊपर की उम्र वाले लोगों के वैक्सिनेशन की अनुमति दी गई थी।

1 मई से भारत में 18 साल से ऊपर वाले सभी नागरिकों COVID-19 वैक्सिन के लिए योग्य होंगे। CoWIN Portal के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 अप्रैल बुधवार शाम 4 बजे शुरू की गई। वहीं, अब सरकार ने आधिकारिक Aarogya Setu अकाउंट के जरिए ऐलान किया है कि पहले दिन 1.32 करोड़ से ज्यादा लोगों ने खुद को वैक्सिनेशन की प्रक्रिया के लिए रजिस्टर कराया है। हालांकि, इस दौरान वेबसाइट पर कुछ तकनीकी अवरोध दिखा जिस वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई थी, जिसकी वजह है कि वेबसाइट प्रति सेकेंड 50,000 API (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) से भी ज्यादा कॉल हैंडल कर रही थी। आरोग्य सेतु हैंडल द्वारा यह भी ट्वीट किया गया है कि 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए http://cowin.gov.in. लॉन्च होने के एक घंटे के अंदर 35 लाख से भी ज्यादा लोगों ने खुद का रजिस्ट्रेशन कराया।
Advertisement

वेबसाइट सर्वर स्लो होने के बाद भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ज़ारी थी, लेकिन फिर भी कई 18 से 44 साल की उम्र वाले नागरिकों को वैक्सिनेशन के लिए अपॉइंटमेंट उपलब्ध नहीं मिली। आरोग्य सेतु ट्विटर अकाउंट का कहना है, "18-44 की उम्र वाले लोगों के लिए अपॉइंटमेंट्स तब उपलब्ध होंगे, जब राज्य सरकारें और प्राइवेट वैक्सिनेशन सेंटर वैक्सिनेशन सेशन को शेड्यूल करेंगे।"

वैक्सिनेशन के लिए यदि आप योग्य उम्मीदवार हैं, तो खुद का रिजस्ट्रेशन कराने के लिए आपको CoWIN पोर्टल, Aarogya Setu ऐप या फिर Umang ऐप पर जाना होगा। इसके बाद आप अपना फोन नंबर और ओटीपी डालकर खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। सरकार आपके आपका वैध आईडी प्रूफ मांगेगी, यह आपका ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आदार कार्ड कुछ भी हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , COVID 19, CoWIN, Aarogya Setu, COVID 19 Vaccination
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.