Ola घर तक डिलीवर करेगी फ्री Oxygen Concentrators, Give India के साथ शुरू की पहल

इस सर्विस के तहत ओला पिक-अप और डिलीवरी दोनों की सुविधा प्रदान करेगा। इस नई सर्विस का फायदा आप ओला ऐप के जरिए ले सकते हैं। हालांकि, फिलहाल ओला की यह सर्विस केवल बेंगलुरु शहर तक ही सीमित है।

Ola घर तक डिलीवर करेगी फ्री Oxygen Concentrators, Give India के साथ शुरू की पहल
ख़ास बातें
  • Ola की यह सर्विस पाने वाला बेंगलुरु पहला शहर है
  • आने वाले हफ्तों में दूसरे शहरों में भी यह सुविधा पहुंचाई जाएगी
  • ओला ने इस मुहीम के लिए GiveIndia फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है
विज्ञापन
Ola ने भारत में कोरोना वायरस महामारी से राहत पहुंचाने के लिए अपनी Ola app के माध्यम से ऑक्सिज़न कॉन्सन्ट्रेटर की फ्री होम डिलीवरी करने का ऐलान किया है। ओला ने इस मुहीम के लिए GiveIndia फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है, ताकि वह 'O2forIndia' पहल के जरिए जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सिज़न कॉन्सन्ट्रेटर की फ्री डिलीवरी कर सकें। बता दें, भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने विकराल रूप धारण कर लिया है, जिसमें रोज़ाना लाखों की संख्या में COVID-19 के केस दर्ज किए जा रहे हैं। COVID-19 की दूसरी लहर पहली लहर की तुलना में अधिक खतरनाक साबित हुई है, जिसने चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को ही अस्प-व्यस्त कर दिया है।

भारत में COVID-19 की दूसरी लहर के दौरान उत्पन्न होने वाली बड़ी समस्याओं में से एक है लाइव-सेविंग रिसोर्से की अनउपलब्धता, जैसे ऑक्सिज़न कॉन्सन्ट्रेटर व सिलेंडर इत्यादि। इस वजह से मजबूरन लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगानी पड़ रही है। नागरिकों की मदद के लिए भले ही सरकारी मदद आने में देर हो, लेकिन कई ऐसी निजी संस्थाएं तो जो अपने दम पर लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। इन्हीं में से एक संस्था के साथ मिलकर Ola ने अपनी नई सर्विस का ऐलान किया है। इस सर्विस के माध्यम से ओला जरूरतमंद लोगों तक ऑक्सिज़न कॉन्सन्ट्रेटर की फ्री होम डिलीवरी करने वाला है। इस सर्विस के तहत ओला पिक-अप और डिलीवरी दोनों की सुविधा प्रदान करेगा। इस नई सर्विस का फायदा आप ओला ऐप के जरिए ले सकते हैं। हालांकि, फिलहाल ओला की यह सर्विस केवल बेंगलुरु शहर तक ही सीमित है।

Ola Cabs के को-फाउंडर Bhavish Aggarwal ने ट्वीट के माध्यम से इस नई सर्विस का ऐलान किया और यह भी जानकारी दी कि आने वाले हफ्तों में यह सर्विस भारत के अन्य शहरों तक भी पहुंचाई जाएगी। इस सुविधा के लिए ग्राहकों को 5,000 रुपये की सेफ्टी रीफंडेबल राशि डिपॉज़िट करनी पड़ेगी।

अग्रवाल कहते हैं, ''हमें उम्मीद है कि यह पहल इस कठिन समय में लोगों की मदद के लिए हितकारी साबित होगी और इससे प्रभावित लोगों के दर्द और चिंता को कम करने में मदद मिलेगी।''

गौरतलब है कि इस मुहीम के लिए ओला कैब ड्राइवर्स को स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वह खुद की सुरक्षा के साथ दूसरों की इस कठिन समय में मदद कर सके।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ola, Ola Cabs, Give India, oxygen concentrators, Ola Foundation

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »