Candy Crush Saga, Farm Heroes Saga समेत इन लोकप्रिय गेम में मिलेगी अनलिमिटेड लाइफ

Candy Crush Saga गेम में अब 5 अप्रैल तक असीमित लाइफ मिलेगी, जिसका मतलब है कि अब प्लेयरर्स बिना इंतज़ार किए या भुगतान करें, जितना मर्ज़ी उतना खेल सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2020 15:57 IST
ख़ास बातें
  • Candy Crush Saga में 5 अप्रैल तक बिना इंतज़ार के जम कर खेलने का मौका
  • गेम में मिलेगी अनलिमिटेड लाइफ
  • WHO की #PlayApartTogether पहल के चलते पेश किया यह ऑफर

Candy Crush Soda Saga में भी अब अनलिमिटेड लाइफ मिलेगी

Candy Crush Saga, सबसे लोकप्रिय मोबाइल पज़ल गेमों में से एक है और अब #PlayApartTogether पहल के हिस्से के रूप में 5 अप्रैल तक प्लेयर्स के लिए गेम में असीमित लाइफ जोड़ी गई है। डेवलपर 'King' द्वारा बनाए गए अन्य अधिकांश गेम्स पर भी यह ‘अनलिमिटेड लाइफ' सिस्टम जोड़ा गया है। कैंडी क्रश सागा के ट्विटर अकाउंट ने जानकारी दी है कि डेवलपर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ फिज़िकल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन्स के लिए साझेदारी की है। अब Android और iOS दोनों यूज़र्स Candy Crush Saga गेम में अनलिमिटेड लाइफ का आनंद ले सकते हैं।

डेवलपर ने अपने ट्वीट के जरिए बताया है कि यह असीमित लाइफ सिस्टम को 5 अप्रैल तक के लिए पेशकिया गया है। गेम डेवलपर ने इस ट्वीट में लोगों को अन्य व्यक्तियों से शारीरिक दूरी बनाए रखने और कोरोनावायरस के संक्रमण से खुद को और दूसरों को बचाने की सलाह भी दी है। असीमित लाइफ का मतलब है कि अब प्लेयरर्स बिना इंतज़ार किए या भुगतान करें, जितना मर्ज़ी उतना खेल सकते हैं।

The Verge की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस पहल के साथ Candy Crush Soda Saga, Candy Crush Friends Saga, Candy Crush Jelly Saga, Bubble Witch 3 Saga, Pet Rescue Saga और Farm Heroes Saga भी जुड़े हुए हैं, इसलिए इन गेम्स में भी प्लेयर्स को अनलिमिटेड लाइफ मिलेंगी।

गेम्स को खेलने के लिए एंड्रॉयड यूज़र्स इन्हें Google Play Store और ऐप्पल यूज़र्स इन्हें App Store से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। इन दोनों स्टोर पर साफ लिखा है कि यह अनलिमिटेड लाइफ सिस्टम 5 अप्रैल तक के लिए पेश किया गया है।

बता दें कि WHO की इस #PlayApartTogether पहल से गेम इंडस्ट्री के 18 बड़े दिग्गज डेवलपर्स जुड़े हैं, जिसके तहत कई गेमों में स्पेशल इवेंट, रिवॉर्ड्स आदि दिए जा रहे हैं। इन डेवलपर्स में Activision Blizzard, Amazon Appstore, Big Fish Games, Glu Mobile, Unity, Zynga और Riot Games कुछ बड़े और लोकप्रिय नाम हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  6. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  7. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  8. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  9. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  10. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.