ब्राजील अकेला नहीं… इन देशों में भी बैन है Elon Musk का X

Countries Banned X : ब्राजील पहला देश नहीं है, जिसने ‘एक्‍स’ पर प्रतिबंध लगाया हो। दुनिया के कई देशों में यह सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म बैन है।

ब्राजील अकेला नहीं… इन देशों में भी बैन है Elon Musk का X

एक्‍स को पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता है। एलन मस्‍क ने इसे खरीदा और नाम बदल दिया।

ख़ास बातें
  • ब्राजील में एक्‍स पर हमेशा के लिए बैन
  • फेक न्‍यूज को लेकर हुई कार्रवाई
  • दुनिया के कई देशों में बैन है एलन मस्‍क का ऐप
विज्ञापन
Countries Banned X : एलन मस्‍क (Elon Musk) के सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) जोकि पूर्व में ट्विटर था, उसे ब्राजील में बैन कर दिया गया है। यह बैन वहां के सुप्रीम कोर्ट ने लगाया है। यही नहीं, जो यूजर्स एक्‍स डाउनलोड करेंगे, उन्‍हें जुर्माना देना होगा। VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) की मदद से एक्‍स चलाने पर और भारी जुर्माना लगाया जाएगा। ब्राजील पहला देश नहीं है, जिसने ‘एक्‍स' पर प्रतिबंध लगाया हो। दुनिया के कई देशों में यह सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म बैन है। इनमें हमारा पड़ोसी देश पाकिस्‍तान भी शामिल है। और कौन हैं लिस्‍ट में शामिल, आइए जानते हैं।   
 

ब्राजील में क्‍याें लगा X पर बैन? 

रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने यह कार्रवाई फेक न्‍यूज के मामले में की है। कोर्ट ने मस्‍क की कंपनी को 24 घंटे का वक्‍त दिया था कि वह कोई अधिकारी अपॉइंट करके अपना पक्ष रख सकें। कंपनी ने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद एक्‍स पर बैन लगा दिया गया। अब ब्राजील में एक्‍स यूज करने पर 50 हजार रियाल (लगभग 7,47,465 रुपये) का जुर्माना लगाया जा सकता है। 
 

इन देशों में भी बैन है X 


चीन : चीन ने एक्‍स को साल 2009 में बैन कर दिया था, जब वह ट्विटर (Twitter) था। चीन में वैसे भी पश्चिमी देशों के ऐप्‍स को जगह नहीं मिलती। एक्‍स पर बैन लगने के बाद वहां बीबो और वीचैट जैसे घरेलू ऐप्‍स पॉपुलर हो गए। 

ईरान : साल 2009 में ही ईरान ने भी ट्विटर यानी एक्‍स को बैन कर दिया था। वहां हुए राष्‍ट्रपति चुनावों के बाद प्रदर्शन तेज हो गए थे, जिसे देखते हुए ट्विटर को बैन कर दिया गया। 

तुर्कमेनिस्‍तान : तुर्कमेनिस्तान ने साल 2010 में ट्विटर को बैन किया था। कई और विदेशी पोर्टलों पर भी कार्रवाई हुई थी। इस देश में इंटरनेट इस्‍तेमाल को लेकर भी पाबंदियां हैं। 

नॉर्थ कोरिया : साल 2016 से नॉर्थ कोरिया में एक्‍स पर बैन है। खास बात है कि 2010 में वहां की सरकार ने एक्‍स पर अकाउंट खोला था। नॉर्थ कोरिया में फेसबुक पर भी प्रतिबंध है। 

म्‍यांमार : म्‍यांमार में 2021 से एक्‍स पर बैन है। वहां हुए तख्‍तापलट का विरोध करने वालों की आवाज को दबाने के लिए सेना ने एक्‍स पर बैन लगा दिया था। 

रूस : रूस ने साल 2021 में एक्‍स के एक्‍सेस को लिमिट कर दिया था। हालांकि वहां लोग वीपीएन के जरिए इसका इस्‍तेमाल कर पाते हैं। 

पाकिस्‍तान : पाकिस्‍तान में इस साल से एक्‍स पर बैन लगा हुआ है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जाता है। इसके अलावा वेनेजुएला में भी एक्‍स पर 10 दिनों के लिए बैन लगाया गया था, जो अभी जारी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »