तस्वीरें एडिट करने के लिए फोटोशॉप के पांच बेहतरीन और मुफ्त विकल्प

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 6 जून 2016 18:45 IST
फोटोशॉप इतना लोकप्रिय हो चुका है कि लोगों अब कम ही तस्वीरें एडिट करना बोलते हैं। ज्यादातर मौकों पर 'फोटोशॉप करना' जैसे संज्ञा का इस्तेमाल किया जाता है। फोटोशॉप एक बेहतरीन विंडोज ऐप है लेकिन इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी। परेशान मत होइए! मार्केट में फोटोशॉप के कई विकल्प मौजूद हैं।

हमने आपके लिए ऐसे विकल्पों का चुनाव किया है जिन्हें इस्तेमाल करने लिए आपको कोई पैसा नहीं खर्चना पड़ेगा।

अडोब फोटोशॉप एक्सप्रेस
यह फोटोशॉप के बेसिक फ़ीचर के साथ आता है और यह बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है। आप फोटोशॉप एक्सप्रेस का इस्तेमाल अपने ब्राउज़र में कर सकते हैं। इसके अलावा एंड्रॉयड, आईओएस या विंडोज प्लेटफॉर्म के लिए भी ऐप उपलब्ध हैं। यह ऐप आपको क्रॉप, रोटेट और तस्वीरें रीसाइज करने की सुविधा देता है। इसके अलावा आप ब्राइटनेस और कॉन्ट्रेस्ट को एडजस्ट कर पाएंगे। कुछ टचअप टूल भी हैं जिनकी मदद से आप अपनी तस्वीरों की मामूली कमियों को दूर कर पाएंगे।
Advertisement

फोटोशॉट के डॉज, बर्न और हाइलाइट जैसे अहम फ़ीचर भी इसमें मौजूद हैं। लेकिन आपको डेस्कटॉप वर्जन जैसा कंट्रोल नहीं मिलेगा। इसके अलावा क्रिस्टलाइज, पिक्स्लेट, स्केच, डिस्टॉर्ट और पॉप कलर जैसे इफेक्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

जिंप
Advertisement
जिंप (जीएनयू इमेज मेनिपुलेशन प्रोग्राम) डेस्कटॉप के लिए फोटोशॉप का सबसे लोकप्रिय विकल्प है। यह अडोब के फोटोशॉप जैसे शानदार फ़ीचर से लैस तो नहीं है, लेकिन पहली बार इमेज एडिट करने वाले यूज़र के लिए इसमें काम के कई फ़ीचर हैं। अच्छी बात यह है कि जिंप को इस्तेमाल करने के तरीके को सीखने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगता। एक समय के बाद आपको इसमें निवेश किया गया समय बिल्कुल काम का लेगा।

आप इस ऐप में इमेज फिल्टरिंग, कई तस्वीरों को साथ जोड़ने का काम आसानी से कर सकते हैं। यह विंडोज, ओएस एक्स और लाइनक्स के लिए उपलब्ध है। इस ऐप को इस्तेमाल करने में मदद के लिए आप वेब से ढेर सारी जानकारियां हासिल कर सकते हैं।
Advertisement

पिक्सलर
अगर आपको डेस्कटॉप ऐप नहीं पसंद तो पिक्सलर के जरिए आप ब्राउज़र में ही तस्वीरों को एडिट कर सकते हैं। यह दिखने और इस्तेमाल करने में बहुत हद तक फोटोशॉप जैसा है। लेकिन यह मुफ्त है और ऑनलाइन काम करता है। आप ब्राउज़र में कंप्यूटर से तस्वीर अपलोड करके या फिर वेब से किसी यूआरएल को कॉपी करके तस्वीरें एडिट कर पाएंगे।
Advertisement

डॉज, बर्न, ब्लर और क्लोन स्टांप के अलावा कई काम के टूल आपको मिलेंगे। टूलबॉक्स भी बहुत हद तक फोटोशॉप जैसा है। अगर आप फिल्टर मेन्यू तक जाते हैं तो कई अजीबोगरीब और शानदार इफेक्ट से रूबरू होंगे।

पेंट डॉट नेट
पेंट डॉट नेट को शुरुआत में डिफॉल्ट पेंट टूल के ज्यादा फ़ीचर वाले वर्ज़न के तौर पर पेश किया गया था। लेकिन यह धीरे-धीरे विंडोज यूज़र के बीच लोकप्रिय होने में कामयाब रहा। यह कम पावरफुल है लेकिन इसे जिंप की तुलना में इस्तेमाल करना ज्यादा आसान है। और यह ज्यादा जाने-पहचाने इंटरफेस के साथ आता है।

आपको ट्रांसलूसेंट इंटरफेस का पूरा कंट्रोल मिलता है। Paint.NET सारे बेसिक ज़िम्मेदारियां तो निभाता ही है, साथ में लेयर सपोर्ट और कुछ इफेक्ट के साथ आता है। भले ही इसमें कई टॉप एंड फ़ीचर नहीं है लेकिन यह साधारण यूज़र को ध्यान में रखकर बनाया गया ऐप है।

पिकमंकी
यह ऑनलाइन ऐप ज्यादा आसानी से समझ आने वाले इंटरफेस और एडवांस फ़ीचर के बीच सामंजस्य बनाने में कामयाब होता है। इसे इस्तेमाल करना भी बेहद ही आसान है। आप वेबसाइट पर 'एडिट अ फोटो' पर क्लिक करके शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन जैसे ही आप आगे पहुंचते हैं आपके पास इस्तेमाल के लिए कई टूल मौजूद हैं। शेप्स, टेक्सचर और टेक्स्ट को आसानी से जोड़ा जा सकता है। इसमें कई इंस्टाग्राम स्टाइल के इफेक्ट भी मौजूद हैं।

ये हमारे द्वारा पसंद किए गए चुनिंदा ऐप हैं। लेकिन मार्केट में कई और विकल्प मौजूद हैं। अगर आप किसी और ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो कमेंट के जरिए हमें बताएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Adobe Photoshop, Adobe, Image, Image Edit, GIMP
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.