Axis Bank ने FreeCharge को खरीदा

एक्सिस बैंक ने जैसपर इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी कंपनी फ्रीचार्ज पेमेंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की शत प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है, जो फ्रीचार्ज नाम की डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म चलाती है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 28 जुलाई 2017 11:19 IST
एक्सिस बैंक ने जैसपर इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड की सहयोगी कंपनी फ्रीचार्ज पेमेंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की शत प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है, जो फ्रीचार्ज नाम की डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म चलाती है। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिखा शर्मा ने कहा, "फ्रीचार्ज का अधिग्रहण वित्तीय सेवाओं के डिजिटलीकरण की यात्रा का नेतृत्व करने के एक्सिस बैंक के दृढ़ संकल्प की दोबारा पुष्टि करता है। हमें उम्मीद है कि भारत के डिजिटल और मोबाइल फर्स्ट युवा उपभोक्ताओं को सेवा देने की हमारी आकांक्षा में फ्रीचार्ज का महत्वपूर्ण योगदान होगा।"

बयान में, हालांकि यह जानकारी नहीं दी गई कि इस सौदे को कितनी रकम में तय किया गया है।

स्नैपडील के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुणाल बहल ने कहा, "एक्सिस फ्रीचार्ज का संयोजन डिजिटल भुगतान और बैंकिंग क्षेत्र पर बड़ा प्रभाव डालने की क्षमता रखता है। इस सौदे से स्नैपडील को अपने मुख्य ई-कॉमर्स कारोबार पर आगे ध्यान देने की सुविधा मिलेगी, जबकि एक्सिस बैंक को भारत में वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में सबसे अभिनव प्रौद्योगिकी क्षमता मिलेगी।"
Advertisement

ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील ने साल 2015 में फ्रीचार्ज का अधिग्रहण किया था। फ्रीचार्ज एक अखिल भारतीय डिजिटल भुगतान कंपनी है जिसके 5 करोड़ से अधिक पंजीकृत वॉलेट उपयोगकर्ता और 2,00,000 से अधिक व्यापारी ग्राहक हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  5. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.