Amazon Prime Video पर इस दिन रिलीज़ होगी विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी'

Shakuntala Devi फिल्म रिलीज़ डेट की घोषणा विद्या बालन ने शकुंतला देवी के अंदाज में की है, जिसके लिए उन्होंने 1 मिनट लम्बा वीडियो ट्विटर पर साझा किया है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 3 जुलाई 2020 13:24 IST
ख़ास बातें
  • शकुंतला देवी का किरदार निभा रही हैं विद्या बालन
  • Amazon Prime Video पर रिलीज़ होने वाली दूसरी बॉलीवुड फिल्म
  • शकुंतला देवी से पहले 'गुलाबो-सिताबो' हो चुकी है रिलीज़

Shakuntala Devi एक गणितज्ञ की कहानी है

Shakuntala Devi बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की अपकमिंग बायोपिक फिल्म हैं, जिनमें वह ह्यूमन कम्प्यूटर नाम से जाने वाली मशहूर गणितज्ञ शकुंतला देवी का किरदार निभा रही हैं। लम्बे समय से फिल्म रिलीज़ को लेकर सस्पेंस चल रहा था। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के चलते देशभर के सिनेमाघर फिलहाल बंद पड़े हैं, जिसकी वजह से कई फिल्मों की रिलीज़ रुकी हुई है। हालांकि अब एक-एक करके सभी स्टार्स अपनी फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज़ न करके OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ कर रहे हैं। यह तो पहले ही कंफर्म हो चुका था कि 'शकुंतला देवी' फिल्म Amazon Prime Video पर रिलीज़ की जाएगी, लेकिन रिलीज़ डेट को लेकर कोई स्पष्टता नहीं थी। लेकिन अब खुद विद्या बालन ने अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है।

यह फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर 31 जुलाई को रिलीज़ की जाएगी। हालांकि, रिलीज़ डेट की घोषणा विद्या बालन ने 1 मिनट का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह शकुंतला देवी के अंदाज में रिलीज़ डेट की घोषणा कर रही हैं। आप भी देखिए यह मज़ेदार वीडियो-
 

Shakuntala Devi सोनी पिक्‍चर्स नेटवर्क्‍स प्रोडक्‍शन्‍स के तले बनी फिल्म है, जिसकी कहानी अनु मेनन ने लिखी है और इस फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। वहीं, विद्या बालन के अलावा इस फिल्म में शकुंतला के पति परितोष बनर्जी के रूप में जिशु सेनगुप्ता, शंकुतला की बेटी अनुपमा बनर्जी के रूप में सान्या मल्होत्रा, और अनुपमा के पति अजय के रूप में अमित साध जैसे स्टार्स भी शामिल हैं।

शकुंतला देवी ने अपनी गणितज्ञ क्षमता की पहचान तीन साल की उम्र में ही दे दी थी। शकुंतला देवी के पिता सर्कस में काम किया करते थे, वह अपनी बेटी को बचपन में ही कार्ड खेलने की तरकीब सिखाया करते थे। जल्द ही शकुंतला ने कार्ड के खेल में अपने पिता को मात देना शुरू कर दिया और तभी उनके पिता को अपनी बेटी इस क्षमता के बारे में पता चला। 1944 में वह लंदन चले गए और यहां से शुरू हुआ शकुंतला देवी की सफलता का सफर।
Advertisement

आपको बता दें, पहले शकुंतला देवी फिल्म मई में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन कोरोना-वायरस महामारी के कारण अब इसे सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा। अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने वाली 'शकुंतला देवी' दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी, इससे पहले इस प्लेटफॉर्म पर आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' रिलीज की जा चुकी है। जल्द ही 24 जुलाई को अन्य OTT प्लेटफॉर्म डिज़नी+हॉटस्टार पर दिवगंत सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज की जाएगी।
Advertisement

अमेज़न प्राइम वीडियो पर 31 जुलाई को रिलीज़ होगी शकुंतला देवी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.