एमेजॉन के इन यूजर्स को मिलेगा प्राइम मेंबरशिप में 500 रुपये का डिस्काउंट!

यह यूथ ऑफर केवल 18 से 24 साल के युवाओं के लिए है। यह ऑफर iOS app के द्वारा नहीं लिया जा सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 मई 2021 15:52 IST
ख़ास बातें
  • 18 से 24 साल के यूजर्स केलिए है यह ऑफर
  • ऑफर का लाभ केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मान्य है
  • ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर को करवानी होगी आयु की वैरीफिकेशन

अमेजॉन यूजर्स को तीन महीने अथवा एक साल की सदस्यता के लिए क्रमश: 329 रुपये अथवा 999 रुपये अदा करने होते हैं।

Amazon India ने नए प्राइम मेंबर्स के लिए यूथ ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत सब्सक्राइबर्स, जो कि 18 से 24 साल की उम्र के बीच हैं, को 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर तीन महीने अथवा वार्षिक अवधि वाली सदस्यता खरीदने वाले मेंबर्स के लिए होगा। अमेजॉन इस ऑफर को केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाई है। यदि मेंबरशिप को डेस्कटॉप (कम्प्यूटर) या iOS ऐप द्वारा खरीदा जाता है तो ऐसे में यूजर इसका लाभ नहीं ले सकेगा। अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप लेने पर यूजर को फ्री डिलीवरी, अमेजॉन प्राइम वीडियो, अमेजॉन म्यूजिक और अन्य कई लाभ मिलते हैं। 

यह ई-कॉमर्स कंपनी भारत में वार्षिक प्राइम सदस्यता 499 रुपये और त्रिमासिक प्राइम सदस्यता 164 रुपये के किफायती दाम में दे रही है। यह यूथ ऑफर केवल 18 से 24 साल के युवाओं के लिए है। यह ऑफर iOS app के द्वारा नहीं लिया जा सकता है। यह केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। मोबाइल ब्राउजर द्वारा Amazon app में लॉग इन करके इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। 
Advertisement

अमेजॉन यूजर्स को तीन महीने अथवा एक साल की सदस्यता के लिए क्रमश: 329 रुपये अथवा 999 रुपये अदा करने होंगे। उसके पश्चात् आयु की वैरीफिकेशन के बाद कैशबैक को रीडीम करवाया जा सकता है। उपभोक्ताओँ को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइवर लाइसेंस आदि में से किसी एक प्रमाण पत्र को अपलोड करके अपनी आयु की वैरीफिकेशन करवानी होगी। साथ ही एक सेल्फी भी अपलोड करनी होगी। एक बार वैरीफिकेशन होने के बाद वार्षिक सदस्यता के लिए 500 रुपये और तीन महीने की सदस्यता के लिए 165 रुपये कस्टमर के Amazon Pay बैलेंस अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। यह राशि अमेजॉन से खरीदारी करने के लिए उपयोग की जा सकती है। 

यूथ ऑफर के साथ भारत में अमेजॉन चुनिंदा सब्सक्राइबर को 50 प्रतिशत की छूट अपनी मेंबरशिप पर दे रही है। कुछ समय पहले अमेजॉन ने भारत में 129 रुपये की अपनी एक माह वाली मेंबरशिप का ऑप्शन पोर्टल से हटा दिया था। यह कदम अमेजॉन ने रिजर्व बैंक की नई गाइडलाइन लागू होने के बाद उठाया था। इसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) लागू करने की बात कही गई थी। इसने मासिक रिचार्ज की प्रोसेस को काफी मुश्किल कर दिया था इसलिए अमेजॉन ने मासिक मेंबरशिप वाले इस ऑप्शन को हटा दिया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon Youth Offer, Amazon Prime Membership
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  2. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  5. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  6. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  7. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  8. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  9. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  10. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.