• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • एमेजॉन के इन यूजर्स को मिलेगा प्राइम मेंबरशिप में 500 रुपये का डिस्काउंट!

एमेजॉन के इन यूजर्स को मिलेगा प्राइम मेंबरशिप में 500 रुपये का डिस्काउंट!

यह यूथ ऑफर केवल 18 से 24 साल के युवाओं के लिए है। यह ऑफर iOS app के द्वारा नहीं लिया जा सकता है।

एमेजॉन के इन यूजर्स को मिलेगा प्राइम मेंबरशिप में 500 रुपये का डिस्काउंट!

अमेजॉन यूजर्स को तीन महीने अथवा एक साल की सदस्यता के लिए क्रमश: 329 रुपये अथवा 999 रुपये अदा करने होते हैं।

ख़ास बातें
  • 18 से 24 साल के यूजर्स केलिए है यह ऑफर
  • ऑफर का लाभ केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मान्य है
  • ऑफर का लाभ लेने के लिए यूजर को करवानी होगी आयु की वैरीफिकेशन
विज्ञापन
Amazon India ने नए प्राइम मेंबर्स के लिए यूथ ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत सब्सक्राइबर्स, जो कि 18 से 24 साल की उम्र के बीच हैं, को 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। यह ऑफर तीन महीने अथवा वार्षिक अवधि वाली सदस्यता खरीदने वाले मेंबर्स के लिए होगा। अमेजॉन इस ऑफर को केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाई है। यदि मेंबरशिप को डेस्कटॉप (कम्प्यूटर) या iOS ऐप द्वारा खरीदा जाता है तो ऐसे में यूजर इसका लाभ नहीं ले सकेगा। अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप लेने पर यूजर को फ्री डिलीवरी, अमेजॉन प्राइम वीडियो, अमेजॉन म्यूजिक और अन्य कई लाभ मिलते हैं। 

यह ई-कॉमर्स कंपनी भारत में वार्षिक प्राइम सदस्यता 499 रुपये और त्रिमासिक प्राइम सदस्यता 164 रुपये के किफायती दाम में दे रही है। यह यूथ ऑफर केवल 18 से 24 साल के युवाओं के लिए है। यह ऑफर iOS app के द्वारा नहीं लिया जा सकता है। यह केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है। मोबाइल ब्राउजर द्वारा Amazon app में लॉग इन करके इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। 

अमेजॉन यूजर्स को तीन महीने अथवा एक साल की सदस्यता के लिए क्रमश: 329 रुपये अथवा 999 रुपये अदा करने होंगे। उसके पश्चात् आयु की वैरीफिकेशन के बाद कैशबैक को रीडीम करवाया जा सकता है। उपभोक्ताओँ को आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइवर लाइसेंस आदि में से किसी एक प्रमाण पत्र को अपलोड करके अपनी आयु की वैरीफिकेशन करवानी होगी। साथ ही एक सेल्फी भी अपलोड करनी होगी। एक बार वैरीफिकेशन होने के बाद वार्षिक सदस्यता के लिए 500 रुपये और तीन महीने की सदस्यता के लिए 165 रुपये कस्टमर के Amazon Pay बैलेंस अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। यह राशि अमेजॉन से खरीदारी करने के लिए उपयोग की जा सकती है। 

यूथ ऑफर के साथ भारत में अमेजॉन चुनिंदा सब्सक्राइबर को 50 प्रतिशत की छूट अपनी मेंबरशिप पर दे रही है। कुछ समय पहले अमेजॉन ने भारत में 129 रुपये की अपनी एक माह वाली मेंबरशिप का ऑप्शन पोर्टल से हटा दिया था। यह कदम अमेजॉन ने रिजर्व बैंक की नई गाइडलाइन लागू होने के बाद उठाया था। इसमें ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA) लागू करने की बात कही गई थी। इसने मासिक रिचार्ज की प्रोसेस को काफी मुश्किल कर दिया था इसलिए अमेजॉन ने मासिक मेंबरशिप वाले इस ऑप्शन को हटा दिया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon Youth Offer, Amazon Prime Membership

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »