अमेज़न के इस ऐप से मात्र 2 घंटे में होगी घर के राशन की डिलिवरी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 फरवरी 2016 16:42 IST
अमेज़न इंडिया ने अमेज़न नाउ ऐप और सर्विस शुरुआत की है जिसके जरिए बंगलुरू में घर के ज़रूरी सामानों की डिलिवरी मात्र 2 घंटे में होगी। इसके अलावा कस्टमर के पास डिलिवरी टाइम निर्धारित करने का विकल्प रहेगा। डिलिवरी का समय तय करने के लिए ऐप का इस्तेमाल सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे के बीच करना होगा।

अमेज़न नाउ प्रोग्राम सिर्फ ऐप पर आधारित सर्विस है और इसे फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया गया है। इस सेवा के तहत बंगलुरू के 70 पिन कोड आते हैं। ऐप को इस्तेमाल करने से पहले यूज़र को अपना पिनकोड बताना होगा। इसके बाद ऐप बताएगा कि यूज़र के चाहत के इलाके में सामान की डिलिवरी होती है या नहीं।

अमेज़न नाउ में खरीददारी का भुगतान करने के लिए कई विकल्प दिए गए हैं जिसमें कैश ऑन डिलिवरी भी शामिल है। अभी कंपनी ने बिग बाज़ार, रिलायंस फ्रेश, गॉदरेज नेचर बास्केट, बीपीसीएल इन एंड आउट, फूड वर्ल्ड और गुड फूड जैसे रिटेल स्टोर के साथ समझौता किया है। इस ऐप की मदद से यूज़र राशन, सब्जी, खाना, पर्सनल केयर, ब्यूटी प्रोडक्ट की डिलिवरी पा सकते हैं। अमेज़न नाउ सर्विस अगर बंगलुरू में सफल होती है तो आने वाले दिनों में इसे अन्य शहर में भी लॉन्च किया जाएगा।

अमेज़न फिलहाल 250 रुपये से ऊपर के ऑर्डर पर 20 रुपये का कैशबैक दे रही है। हर ऑर्डर पर सर्वाधिक 100 रुपये तक का कैशबैक पाया जा सकता है।
Advertisement

फ्लिपकार्ट नियरबाय, ग्रोफर्स, पेपरटैप, ओला स्टोर और टेरा कुछ चुनिंदा सर्विस हैं जो इस तरह की सेवाएं प्रदान करती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  2. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  5. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  6. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  7. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  8. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  9. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  10. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.