आधार पेमेंट्स क्या है? आप ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

विज्ञापन
गोपाल साठे, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2016 16:49 IST
ख़ास बातें
  • इसके बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी गई है
  • आधार नंबर के आधार पर पैसा भेज और पाया जा सकेगा
  • डिजिटल पेमेंट्स के लिए रिटेलर के फोन का इस्तेमाल होता है
यूपीआई के लॉन्च के बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि आने वाले समय में हम ऐसे ही और नए प्रयोग देखेंगे। इनमें से ही एक है... आधार पेमेंट्स (एईपीएस)। इसके बारे में आधिकारिक घोषणा कर दी गई है और इसे जल्द ही रोल आउट कर दिया जाएगा। इसकी मदद से यूज़र आधार नंबर और बायोमैट्रिक जानकारियों के आधार पर पैसा भेज और पा सकेंगे।

पिछले सप्ताहांत आईडीएफसी बैंक ने आधार नंबर पर आधारित नकदीरहित व्यवस्था की घोषणा की। डिजिटल पेमेंट्स के लिए रिटेलर के फोन का इस्तेमाल होता है। इसे आधार पे का नाम दिया गया है। इसके एनपीसीआई, यूआईडीएआई और आईडीएफएस बैंक के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। नई व्यवस्था को पिछले तीन दिनों में 100 दुकानदारों के लिए रोल आउट किया गया है। इसमें भुगतान के लिए आधार और यूपीआई का इस्तेमाल होता है।
Advertisement

इस दौरान एसबीआई ने घोषणा की है कि उसने महाराष्ट्र के पेन तालुका के शिड़की गांव को आधार पेमेंट्स की टेस्टिंग के लिए गोद लिया है। इस गांव के दुकानदारों को एंड्रॉयड स्मार्टफोन और फिंगरप्रिंट स्कैनर मुहैया कराए गए हैं, ताकि वहां नकदीरहित व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा सके।

क्या है आधार पेमेंट्स?
Advertisement
जैसा कि हमने आपको पहले हीबताया है कि यूपीआई बैंकिंग के क्षेत्र में बड़ी खोज है। यह आपकी पहचान करने के लिए आपके मोबाइल का इस्तेमाल करता है और मोबाइल को डेबिट कार्ड में तब्दील कर देता है जिससे आप कहीं से भी भुगतान कर सकते हैं।

एक वाक्य में कहें तो यूपीआई के ज़रिए आप तुरंत ही आईएमपीएस पेमेंट फ्रेमवर्क को इस्तेमाल करके बिना अकाउंट नंबर या आईएफएससी कोड जाने पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आपको बस उनकी वर्चुअल पहचान पता होनी चाहिए जैसे कि gopal@icici (उदाहरण के तौर पर), या 1234567890@axis (1234567890 इसकी जगह अपने फोन नंबर का इस्तेमाल करें)।
Advertisement

आधार को यूपीआई का सहायक आधारभूत ढांचा माना जाता है। जिसकी मदद से आधार पेमेंट्स होते हैं। इसकी मदद से आधार में दी गई बायोमैट्रिक जानकारियों की वैरिफिकेशन के बाद उन अकाउंट से भुगतान संभव होगा जो आधार से लिंक हैं। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपका पीओएस टर्मिनल की जगह फिंगरप्रिंट रीडर से सामना होगा।'
Advertisement
 

ऐसे होगा पेमेंट
अभी आधार पेमेंट्स की व्यवस्था शुरुआती चरण में है। एसबीआई ने महाराष्ट्र के एक गांव को आधार पेमेंट्स के लिए गोद लिया है और आईडीएफसी ने 100 दुकानदारों के लिए ये सुविधा मुहैया कराई है। यह आंकड़ा इतना छोटा है कि आपकी इस व्यवस्था से सामना होने की संभावना बेहद ही कम है।
Advertisement

जैसे ही यह व्यवस्था और लोकप्रिय होती है, आपको यह करने की ज़रूरत होगी... सबसे पहले आधार कार्ड होना चाहिए। इसके बाद आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। अगर आपने पहले से लिंक नहीं किया है तो बैंक जाकर आधार का ब्यौरा साझा करें। हालांकि, कई लोग इसे निजता का उल्लंघन मान रहे हैं। लेकिन अगर आप इस व्यवस्था की कमियों और खूबियों पर गौर करें तो आप इसका हिस्सा बनना चाहेंगे। इसके बाद आपको और किसी की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

दुकानदार के पास आधार पेमेंट की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए बैंक अकाउंट, एंड्रॉयड स्मार्टफोन और फिंगरप्रिंट स्कैनर की ज़रूरत पड़ेगी। व्यापारी को अपने फोन में आधार पेमेंट ऐप को इंस्टॉल करना होगा। यह अभी गूगल प्ले पर नहीं है, लेकिन भविष्य में इसे उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभी इस व्यवस्था के लिए बैंकों द्वारा भुगतान किया जा रहा है। जैसे-जैसे यह चलन में आएगा, व्यापारियों को पीओएस मशीन की तरह इसके लिए भी पैसे देने पड़ेंगे।

स्टोर में भुगतान करने के लिए आपको बस अपना आधार नंबर देना होगा। इसके बाद आपके फिंगरप्रिंट की स्कैनिंग होगी। अब आप आधार से जुड़े बैंक को चुनें और फिर भुगतान हो जाएगा। आपको कोई ऐप इंस्टॉल करने की ज़रूरत नहीं। कोई वॉलेट नहीं चाहिए और ना ही पास में स्पेशल कार्ड होना चाहिए।

आगे क्या होगा...
आधार पेमेंट के और लोकप्रिय होने की उम्मीद करिए। ख़ासकर छोटे शहरों और गांवों में, जहां पर स्मार्टफोन और साथ में वॉलेट या यूपीआई जैसी व्यवस्था इस्तेमाल में आने की संभावना बेहद ही कम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.