Apple MacBook Air 2020 'मैजिक कीबोर्ड' के साथ भारत में लॉन्च, यह है कीमत

Apple MacBook Air 2020 को भारत में गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। मैकबुक एयर 2020 में पहले आने वाले 13 इंच रेटिना डिस्प्ले को बरकरार रखा गया है, जिसमें 2560x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला आईपीएस पैनल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मार्च 2020 11:26 IST
ख़ास बातें
  • MacBook Air 2020 के साथ ऐप्पल ने Mac Mini को भी अपग्रेड किया है
  • Apple ने LiDAR स्कैनर के साथ नया iPad Pro भी पेश किया है
  • ऐप्पल मैकबुक एयर 2020 की भारत में कीमत 92,990 रुपये है

Apple MacBook Air 2020 की भारत में कीमत 92,990 रुपये है

Apple ने अपने MacBook Air को अपग्रेड कर दिया है। जहां पिछले मॉडल में बटरफ्लाई स्टाइल कीबोर्ड देखने को मिलता था, वहीं अब नए मॉडल को कंपनी ने "मैजिक कीबोर्ड" के साथ पेश किया है। नया मैकबुक एयर 2020 लैपटॉप नए इंटेल प्रोसेसर, बेहतर आईरिस प्लस ग्राफिक्स और 256 जीबी बेस स्टोरेज के साथ आता है। Apple का दावा है कि मैकबुक एयर 2020 में यूज़र्स को पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। पिछले मैकबुक एयर मॉडल के मुकाबले इस लैपटॉप की चेसिस में कोई बदलाव नहीं दिखता है। MacBook Air 2020 में भी कंपनी ने पिछले मॉडल की तरह एल्यूमीनियम डिज़ाइन को बरकरार रखा है। इसके अलावा इस लैपटॉप में भी टच आईडी सपोर्ट दिया गया है। नई मैकबुक एयर के साथ ऐप्पल ने Mac Mini को भी दो गुना स्टोरेज क्षमता के साथ अपडेट किया है। इसका अमेरिकी बेस प्राइस 799 डॉलर (लगभग 59,320 रुपए) है। इसके अलावा LiDAR स्कैनर के साथ कंपनी ने एक नया iPad Pro भी पेश किया है।
 

MacBook Air 2020 price in India

भारत में मैकबुक एयर 2020 की कीमत 92,990 रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसके 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की है। ऐप्पल के अन्य स्टोरेज मॉडल भी हैं, जिनकी कीमत का खुलासा होना बाकी है। कंपनी ने इसे गोल्ड, सिल्वर और स्पेस ग्रे रंग के विकल्पों में लॉन्च किया है। नए MacBook Air की उपलब्धता कr जानकारी भी फिलहाल नहीं दी गई है। अमेरिका में यह 999 डॉलर (लगभग 74,200 रुपये) के बेस प्राइस पर लॉन्च हुआ है।
Advertisement

मैकबुक एयर 2020 के अलावा ऐप्पल ने मैक मिनी के स्टोरेज को भी बढ़ा कर 256 जीबी कर दिया है, जिसकी कीमत 74,900 रुपये है। इसके नए 512 जीबी स्टोरेज विकल्प को 1,04,900 रुपये में लॉन्च किया गया है।
 

MacBook Air 2020 specifications, features

मैकबुक एयर 2020 की खासियत मैजिक कीबोर्ड है, जिसे पहले 16 इंच के मैकबुक प्रो पर पेश किया गया था। नए कीबोर्ड में भी मैकबुक प्रो की तरह 1 मिलिमीटर की 'Key Travel' मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह कीबोर्ड शांत टाइपिंग अनुभव देता है। कीबोर्ड एक एंबियंट लाइट सेंसर के साथ बैकलिट कीज़ को बरकरार रखता है।
Advertisement

नए कीबोर्ड के अलावा MacBook Air 2020 में 10वीं जनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर है, जो कंपनी के मुताबिक, पिछले वर्ज़न से दो गुना तेज परफॉर्मेंस देता है। इसमें ग्राहक 1.1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर इंटेल कोर i3 और 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटेल कोर i5 विकल्पों में से चुन सकते हैं। इसके अलावा इसमें इंटेल आइरिस प्लस ग्राफिक्स के साथ थंडरबोल्ट 3-सक्षम एक्सटर्नल ग्राफिक्स प्रोसेसर के लिए भी सपोर्ट है। Apple का दावा है कि MacBook Air 2020 पर नया हार्डवेयर पिछली जनरेशन के मॉडल की तुलना में 80 प्रतिशत तेज ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देता है।

मैकबुक एयर 2020 में पहले आने वाले 13 इंच रेटिना डिस्प्ले को बरकरार रखा गया है, जिसमें 2560x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला आईपीएस पैनल और 227ppi पिक्सल डेंसिटी है। डिस्प्ले पैनल का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है और यह ट्रू टोन तकनीक के साथ आता है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, नया मैकबुक एयर 3,733MHz स्पीड वाले 8 जीबी LPDDR4X रैम के साथ आता है।
Advertisement

नए मैकबुक एयर में ऐप्पल T2 सिक्योरिटी चिप भी शामिल है। बेहतर लॉगिन अनुभव के लिए इसमें टच आईडी समर्थन भी है। पिछले मैकबुक एयर की तरह ही नए मॉडल में भी थ्री-माइक ऐरे और फोर्स टच ट्रैकपैड दिया गया है। डिवाइस में डेटा ट्रांसफर, चार्जिंग और वीडियो आउटपुट के लिए थंडरबोल्ट 3 पोर्ट भी हैं। इसके अलावा यह 6K एक्सटर्नल डिस्प्ले को सपोर्ट करता है।

Apple MacBook Air 2020 में एक बिल्ट-इन 49.9-वाट-घंटे की लिथियम-पॉलीमर बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 11 घंटे तक का वायरलेस वेब समय या एक बार चार्ज करने पर 30 दिनों तक का स्टैंडबाय समय देने में सक्षम है। इसके अलावा नए मॉडल का वज़न 1.29 किलोग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact, all-metal body
  • Sharp and vivid display
  • Excellent keyboard
  • Decent overall performance
  • Good battery life
  • Bad
  • Average-quality webcam
  • Runs hot under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

13.30-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

Touchscreen

नहीं

प्रोसेसर

कोर आई3

रैम

8 जीबी

ओएस

macOS

एसएसडी

256GB

ग्राफ़िक्स

इंटीग्रेटिड ग्राफिक प्रोसेसर

वज़न

1.29 किलो
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  5. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  6. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  7. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  8. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  9. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  10. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.