ऐप्पल लाएगी 13 इंच वाला सस्ता मैकबुक: रिपोर्ट

मैकबुक के प्रशंसक होने के बावज़ूद इसकी कीमत, आपके बजट से बाहर है तो आपके लिए खुशखबरी आ सकती है। खबर है कि ऐप्पल साल 2018 की दूसरी तिमाही में 13 इंच वाला सस्ता मैकबुक एयर लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 5 मार्च 2018 17:29 IST
ख़ास बातें
  • ऐप्पल 13 इंच वाला सस्ता मैकबुक लॉन्च कर सकती है
  • साल 2018 की दूसरी तिमाही तक आने की है संभावना
  • विश्लेषक का मानना है कि सस्ते मैकबुक एयर से होगा कंपनी को मुनाफा
अगर आप मैकबुक खरीदने का मन बना रहे हैं या मैकबुक के प्रशंसक होने के बावज़ूद इसकी कीमत, आपके बजट से बाहर है तो आपके लिए खुशखबरी आ सकती है। खबर है कि ऐप्पल साल 2018 की दूसरी तिमाही में 13 इंच वाला सस्ता मैकबुक एयर लॉन्च कर सकती है। ऐप्पल विश्लेषक मिंग-ची-कू के मुताबिक, साल 2018 के दूसरे क्वार्टर में कंपनी सस्ता मैकबुक एयर लॉन्च कर सकती है। विश्लेषक का मानना है कि कंपनी के इस सस्ते मैकबुक एयर से शिपमेंट में 10-12 फीसदी की वार्षिक बढ़त मिलेगी।

मैकबुक एयर की बात करें तो इसे साल 2008 में ऐप्पल के तत्कालीन सीईओ स्टीव जॉब्स ने सैन फ्रांसिस्को में हुए मैकवर्ल्ड एक्सपो में लॉन्च किया था। कंपनी का फोकस पूरी तरह 12 इंच वाले मैकबुक और मैकबुक प्रो पर था, इसलिए इसे साल 2015 से अपडेट नहीं किया गया है। 13 इंच वाला मैकबुक एयर खास तौर से कॉलेज जाने वाले स्टूडेंट के बीच लोकप्रिय रहा है। 128 जीबी स्टोरेज वाले इस मैकबुक की वर्तमान कीमत लगभग 65,000 रुपये है। इसमें डुअल-कोर आई5 प्रोसेसर काम करता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 8 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम दिए गए हैं। भारत में इसकी आधिकारिक कीमत 77,200 रुपये है। इससे पहले डिवाइस को जून 2017 में आयोजित वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस में छोटा सा अपडेट मिला था। तब इसमें बेहतर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम जोड़े गए थे।

कू का कहना है कि कंपनी एयरपॉड के शिपमेंट को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं। साथ ही छमाही में कंपनी नए मॉडल पेश कर सकती है। कू को उम्मीद है कि कंपनी इसी साल 6.1 इंच वाला सस्ता आईफोन भी लेकर आ रही है। कू ने कहा कि होमपॉड जैसे स्मार्ट स्पीकर को लेकर अभी कोई खास डिमांड देखने को नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Laptops, MacBook, MacBook Air, macOS, PC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.