8GB रैम, 65 वॉट सुपरडार्ट चार्जिंग वाले Realme X7 Pro 5G की फ्लैश सेल आज 12 बजे Flipkart पर, जानें कीमत

Realme X7 Pro 5G को इससे पहले 12 फरवरी को सबसे पहले फ्लैश सेल के लिए पेश किया गया था। फोन को मिस्टिक ब्लैक और फैंटसी कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 17 फरवरी 2021 08:07 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 Pro 5G में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज है
  • Realme X7 Pro 5G के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है
  • फोन के बैक में 64MP का प्राइमरी कैमरा है

Realme X7 Pro 5G के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 29,999 रुपये है।

Realme X7 Pro 5G आज 17 फरवरी 2021 को भारत में दोपहर 12 बजे Flipkart और Realme India की वेबसाइट पर एक बार फिर फ्लैश सेल के लिए आएगा। Realme X7 Pro 5G को इससे पहले 12 फरवरी को सबसे पहले फ्लैश सेल के लिए पेश किया गया था। फोन को मिस्टिक ब्लैक और फैंटसी कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। फोन की यूएसपी 8GB रैम, 128जीबी स्टोरेज, MediaTek Dimensity 1000 Plus Processor और 65 W सुपरडार्ट चार्जिंग है। मार्केट में इस फोन की टक्कर Oneplus, Samsung जैसे ब्रांड्स से है। फोन के बैक में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। हम आपको यहां फोन के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, सेल ऑफर्स और प्राइस की जानकारी दे रहे हैं।
 
Realme X7 Pro 5G Price India, Sale Offers

Realme X7 Pro 5G के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 29,999 रुपये है। इस फोन को Flipkart और Realme India की वेबसाइट से आज दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकता है। अगर आपके पास Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड है तो आपको 5 पर्सेंट का अनलिमिटिड कैशबैक मिलेगा। Realme X7 Pro 5G को 5 हजार रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकता है।

Realme X7 Pro 5G Features Specifications

Realme X7 Pro 5G में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 लेंस के साथ, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल f/2.25 लेंस, 2 मेगापिक्सल ब्लैक और वाइट पोर्टेट सेंसर f/2.4 लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है, जो f/2.45 लेंस के साथ आता है।

Realme X7 Pro 5G में में 128GB  USF 2.1 टर्बो राइट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल बैंड वाई-फाई, Bluetooth 5.0, GPS, NFC, और USB Type-C पोर्ट है। फोन में 4,500mAh बैटरी है, जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है। फोन में एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरो-मीटर और एक्सलेरोमीटर है। फोन का डायमेंशन 160.8x75.1x8.5mm और वजन 184 ग्राम है। 
Advertisement

Realme X7 Pro 5G ड्यूल सिम (नैनो) एंड्रॉयड 10 बेस्ड Realme UI पर ऑपरेट होता है। फोन में 6.55इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट है। फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 91.6 पर्सेंट है। फोन में ऑक्टा कोर Dimensity 1000+ SoC के साथ Mali-G77 ग्राफिक्स प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में 8GB of LPDDR4X RAM है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz display
  • Super-fast charging
  • Smooth performance
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Recycled design
  • Weak low-light camera performance
  • No Android 11 yet
  • Preinstalled bloatware can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.