Realme X7 5G की कीमत भारत में 4 जनवरी को लॉन्च से पहले हुई लीक, जानें फीचर्स

Realme X7 सीरीज को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। Realme इस बात की पुष्टि पहले ही कर चुका है

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 30 जनवरी 2021 13:11 IST
ख़ास बातें
  • Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G को 4 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • इन फोन को 20 हजार से कम में लॉन्च किया जा सकता है
  • फोन को Flipkart के जरिए बेचा जाएगा

Realme X7 5G को दो ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा

Realme X7 सीरीज को भारत में 4 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। Realme इस बात की पुष्टि पहले ही कर चुका है। कंपनी का यह इवेंट 4 फरवरी को 12:30 PM (Realme X7 5G, Realme X7 Pro 5G How To Watch Live Stream Details) पर शुरू होगा। इससे पहले Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G की माइक्रो साइट पहले ही Flipkart पर लाइव हो गई है। कंपनी अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगी। अब इन स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इन फोन की कीमत के बारे में  जानकारी मिली है। हम आपको यहां इन स्मार्टफोन के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Realme X7 सीरीज के बारे में टिपस्टर GadgetsData (Debayan Roy) के जरिए जानकारी  मिली है कि Realme X7 5G को दो ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसका पहला वेरिएंट 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी  कीमत 19,999 रुपये ($274) होगी। वहीं इसके 8जीबी रैम और 128जीबी रैम स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये ($302) में पेश किया जाएगा। इससे पहले लीक से जानकारी मिली थी कि फोन को नेबुला और स्पेस सिल्वर कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।         

Realme X7 Pro 5G के बारे में जानकारी है कि इसे सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मिस्टिक ब्लैक और फैंटसी कलर में पेश किया जा सकता है। हालांकि इस फोन के प्राइसिंग के बारे में अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Realme X7 Pro 5G specifications


Realme X7 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट पर काम करेगा। फोन में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। सेटअप में 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 2-मेगापिक्सेल पोर्ट्रेट लेंस और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो लेंस होगा। स्मार्टफोन 65W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी के साथ आएगा। इसका वज़न 184 ग्राम होगा। चीन में लॉन्च किए गए रियलमी एक्स7 प्रो 5जी मॉडल में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 4,500mAh बैटरी दी गई है। 

Realme X7 5G specifications


Realme X7 5G में सुपर एमलोड फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। इसमें MediaTek Dimensity 800U चिपसेट होगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। आगामी Realme स्मार्टफोन में 50W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,300mAh बैटरी होगी। फोन का वज़न 185 ग्राम होगा। रियलमी एक्स7 में 128 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट होंगे, जिनमें 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.