Realme Narzo 30A भारत में 6000mAh बैटरी के साथ Rs 8999 में लॉन्च, पहली सेल 5 मार्च को

Realme ने आज भारत में सबसे सस्ते Realme Narzo 30 Pro 5G के साथ Realme Narzo 30A को भी लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 फरवरी 2021 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30A में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है
  • Realme Narzo 30A में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है
  • Realme Narzo 30A में MediaTek Helio G85 है

Realme Narzo 30 Pro को भारत में 2 वेरिएंट में पेश किया गया है

Realme ने आज भारत में सबसे सस्ते Realme Narzo 30 Pro 5G के साथ Realme Narzo 30A को भी लॉन्च कर दिया है। Realme Narzo 30A को कंपनी ने MediaTek Helio G85 SoC और 4G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने भारत में लॉन्च इवेंट के दौरान Realme Narzo 30 Pro 5G and Realme Narzo 30A, Realme मोशन एक्टिवेटिड नाइट लाइट को भी लॉन्च किया है। इसके साथ ही Realme Buds Air 2 भी भारत में 3,299 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। हम आपको यहां Realme Narzo 30A के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।

Realme Narzo 30A Price India 


Realme Narzo 30A को भारत में 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में आपको 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। कंपनी ने इस फोन को लेजर ब्लैक और लेजर ब्लू कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है। Realme Narzo 30A को दोपहर 12 बजे 5 मार्च को Flipkart पर सेल के लिए पेश किया जाएगा। इसके अलावा इसे Realme.com और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर के जरिेए भी खरीदा जा सकेगा।   

Realme Narzo 30A Specifications


Realme Narzo 30A ड्यूल सिम नैनो Android 10 बेस्ड Realme UI पर ऑपरेट होता है। फोन 6.5-inch HD+ (720x1,600 pixels) डिस्प्ले और 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। फोन वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच और 570 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G85 SoC के साथ 4GB LPDDR4X RAM ऑप्शन है।  

Realme Narzo 30A में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जो  f/2.2 लेंस के साथ आता है। इसके अलावा दूसरा मोनोक्रोम पोर्टेट सेंसर है जो f/2.4 लेंस के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जो f/2.0 लेंस के साथ आता है।

Realme Narzo 30A में आपको 64जीबी तक की स्टोरेज मिल रही है। इसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.0, GPS/ A-GPS, और USB Type-C पोर्ट का फीचर है। फोन में आपको रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। 

Realme Narzo 30A में 6,000mAh बैटरी है। यह बैटरी 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इसमें रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है। कंपनी  का दावा है कि फोन को सिंगल चार्ज करने पर आपको 46 दिनों का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। फोन का डायमेंशन 164.5x75.9x9.8mm और वजन 207 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Good selfie camera
  • Decent overall performance
  • Bad
  • Average rear camera performance
  • Bulky and heavy
  • Weak sunlight legibility
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone 4b में होगा Snapdragon चिपसेट, अगले सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  2. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  3. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  4. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  5. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  6. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  7. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  8. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  9. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
  10. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.