6000mAh बैटरी, 48MP कैमरा वाले सस्ते Moto G10 Power की फ्लैश सेल आज 12 बजे, जानें कीमत

Moto G10 Power की मार्केट में सीधी टक्कर शाओमी, रियलमी, इंफीनिक्स और टेक्नो के स्मार्टफोन से है।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 16 मार्च 2021 08:44 IST
ख़ास बातें
  • Moto G10 Power में 6000mAh बैटरी है
  • Moto G10 Power एंड्रॉयड 11 पर काम करता है
  • फोन को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है

Moto G10 Power के एकमात्र 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

Moto G10 Power आज 16 मार्च 2021 को भारत में पहली बार दोपहर 12 बजे Flipkart पर सेल के लिए आएगा। Moto G10 Power फोन की यूएसपी कम कीमत में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज है। कंपनी ने इस फोन को Snapdragon 460 प्रोसेसर के साथ पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में 6000mAh बैटरी दी है। Moto G10 Power की मार्केट में सीधी टक्कर शाओमी, रियलमी, इंफीनिक्स और टेक्नो के स्मार्टफोन से है। हम आपको यहां Moto G10 Power के प्राइस, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स और सेल ऑफर्स की जानकारी दे रहे हैं।
 
 

Moto G10 Power price in India, Sale Offers


Advertisement
Moto G10 Power के एकमात्र 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन को ऑरोरा ग्रे और ब्रीज़ ब्लू रंग के ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Moto G10 Power को आज दोपहर 12 बजे Flipkart से खरीदा जा सकता है। Moto G10 Power को 1667 रुपये की नो कॉस्ट EMI में खरीदा जा सकता है। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन से पेमेंट करने पर 10 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Moto G10 Power specifications


Moto G10 Power एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और इसमें 6.51-इंच का HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ आता है। Moto G10 Power में ऑक्टा-कोर Snapdragon 460 चिपसेट मिलता है, जो Adreno 610 जीपीयू और 4GB रैम के साथ जुड़ा है।
Advertisement

Moto G10 Power में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है। इसमें 6,000mAh बैटरी मिलती है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बॉक्स के अंदर कंपनी 20W चार्जर भी देती है।

Moto G10 Power में 64GB स्टोरेज मिलती है और फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, जिसके जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोन IP52 वाटर रिपेलेंट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VOLTE, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में FM रेडियो भी मिलता है। Moto G10 Power का डायमेंशन 75.7x165.2x9.19mm और वज़न 220 ग्राम है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.