AI teacher : नॉर्थ-ईस्‍ट की पहली ‘एआई टीचर’ असम के स्‍कूल में, स्‍टूडेंट्स को दिए जवाब, देखें Video

AI teacher Video : एआई टीचर आईरिस से जब पूछा गया कि हीमोग्लोबिन क्या होता है, तो उसने स्‍टूडेंट्स को पूरी डिटेल के साथ जवाब दिया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 मई 2024 13:38 IST
ख़ास बातें
  • असम के स्‍कूल में आई एआई टीचर
  • यह नॉर्थ-ईस्‍ट के किसी स्‍कूल की पहली एआई टीचर है
  • रॉयल ग्‍लोबल स्‍कूल में तैनात की गई टीचर

एआई टीचर असम के रॉयल ग्लोबल स्कूल में तैनात की गई है।

AI यानी आर्टिफ‍िशियल इंटेल‍िजेंस अब आम जिंदगी में शामिल होता जा रहा है। यह लोगों से अलग-अलग रूपों में आमने-सामने रू-ब-रू हो रहा है। नॉर्थ-ईस्‍ट को उसकी पहली एआई टीचर (North east AI teacher) मिल गई है। असम के एक प्राइवेट स्‍कूल में एआई टीचर ने स्‍टूडेंट्स के सभी सवालों के जवाब दिए। पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, पारंपरिक ‘मेखला चादर' और जूलरी से सजी असम की आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (एआई) टीचर का नाम ‘आइरिस' (Iris) है। 

रिपोर्ट के अनुसार, एआई टीचर आईरिस से जब पूछा गया कि हीमोग्लोबिन क्या होता है, तो उसने स्‍टूडेंट्स को पूरी डिटेल के साथ जवाब दिया। एआई टीचर असम के रॉयल ग्लोबल स्कूल में तैनात की गई है। स्‍कूल की स्‍पोक्‍सपर्सन ने बताया कि एआई टीचर ने सिलेबस से जुड़े सवालों के साथ हर एक सब्‍जेक्‍ट पर उदाहरणों और संदर्भों सहित फौरन जवाब दिए।

उन्‍होंने बताया कि स्‍टूडेंट्स भी एआई रोबोट से सवालों के जवाब जानने के लिए उत्‍सुक थे। बच्‍चों ने रोबोट से हाथ भी मिलाया। रोबोट ने जिस तरह से सवालों के जवाब दिए, पूरी प्रक्रिया काफी इंटरेस्टिंग रही। रॉयल ग्‍लोबल स्‍कूल की एक टीचर का कहना था कि बच्‍चे इसलिए भी उत्‍साहित हैं क्‍योंकि एआई टीचर के पास उनके हरेक सवाल का जवाब है। 
 

‘आइरिस' नाम के रोबोट को नीति आयोग द्वारा शुरू की गई अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) प्रोजेक्‍ट के तहत मेकरलैब्स एडु-टेक के सहयोग से डेवलप किया गया है। स्‍कूल टीचर ने कहा कि एजुकेशन के फील्‍ड में एआई के इंटीग्रेशन में आइरिस महत्‍वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है। स्‍कूल का कहना है कि वह इस रोबोट की क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए तत्‍पर है। 

‘आइरिस' ने नॉर्थ-ईस्‍ट की पहली टीचर बनकर जो रिकॉर्ड बनाया है, उससे बाकी स्‍कूलों को भी प्रेरणा मिली होगी। मुमकिन है कि आने वाले दिनों में स्‍कूल लेवल पर ऐसे और भी रोबोट देखने को मिलें। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.