• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • 15 स्कूली बच्चों ने Deepfake टेक्नोलॉजी से बनाए क्लास की लड़कियों के न्यूड इमेज, कोर्ट ने सुनाई सजा

15 स्कूली बच्चों ने Deepfake टेक्नोलॉजी से बनाए क्लास की लड़कियों के न्यूड इमेज, कोर्ट ने सुनाई सजा

स्पेन की युवा अदालत ने मंगलवार को नाबालिगों को बाल दुर्व्यवहार की तस्वीरें बनाने के 20 मामलों और उनके पीड़ितों की नैतिक अखंडता के खिलाफ अपराधों के 20 मामलों में दोषी ठहराया।

15 स्कूली बच्चों ने Deepfake टेक्नोलॉजी से बनाए क्लास की लड़कियों के न्यूड इमेज, कोर्ट ने सुनाई सजा

Photo Credit: Unsplash | Shyam Mishra

मामला स्पेन के अलमेंद्रलेजो के एक्स्ट्रीमाडुरन शहर का है

ख़ास बातें
  • बाल दुर्व्यवहार की तस्वीरें बनाने के 20 मामलों में 15 बच्चे दोषी पाए गए
  • 15 बच्चों में से प्रत्येक को एक वर्ष की परिवीक्षा दी गई
  • सभी बच्चों की उम्र 13 से 15 वर्ष बताई गई है
विज्ञापन
स्पेन में एक डरा देने वाला मामला सामने आया, जहां स्कूली बच्चों पर अपनी महिला साथियों की AI-जरनेटेड अश्लील तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप लगा और लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक 15 बच्चों को अब एक साल के प्रोबेशन की सजा सुना दी गई है। डीपफेस टेक्नोलॉजी कितनी डरावनी है, इसका पता कई हालिया घटनाओं से लगाया जा सकता है, जिसमें सोशल मीडिया पर टीवी या राजनीती से जुड़े दिग्गजों के डीपफेस के जरिए लोगों को गुमराह करने के कई मामले शामिल हैं। स्पेन के इन स्कूली बच्चों की यह घटना पिछले साल तब सामने आई जब अलमेंद्रलेजो के एक्स्ट्रीमाडुरन शहर में माता-पिता ने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटियों की फर्जी नग्न तस्वीरें WhatsApp ग्रुप पर प्रसारित हो रही हैं।

द गार्जियन की रिपोर्ट बताती है कि बदाजोज की युवा अदालत ने मंगलवार को नाबालिगों को बाल दुर्व्यवहार की तस्वीरें बनाने के 20 मामलों और उनके पीड़ितों की नैतिक अखंडता के खिलाफ अपराधों के 20 मामलों में दोषी ठहराया। 15 बच्चों में से प्रत्येक को एक वर्ष की परिवीक्षा दी गई। कोर्ट ने इस बच्चों को कथित तौर पर समानता जागरूकता के साथ टेक्नोलॉजी का जिम्मेदारी से उपयोग समझने के लिए स्पेशल क्लासेस में भाग लेने का आदेश भी दिया है।

रिपोर्ट बताती है कि अदालत के बयान ने पुष्टि की कि नाबालिगों ने मूल छवियों में हेरफेर करने के लिए एआई अनुप्रयोगों का उपयोग किया था। सभी बच्चों की उम्र 13 से 15 वर्ष बताई गई है। बता दें कि स्पेन का कानून 14 वर्ष से कम उम्र के नाबालिगों को आपराधिक मुकदमे से बचाता है। हालांकि, उनके मामले अक्सर बाल संरक्षण विभागों को ट्रांसफर कर दिए जाते हैं, जो पुनर्वास संबंधी प्रोग्राम में भागीदारी को अनिवार्य कर सकते हैं।

रिपोर्ट आगे बताती है कि पांच महीने पहले पब्लिकेशन के साथ एक इंटरव्यू में, पीड़ितों में से एक की माता ने अपने सदमे को याद किया और बताया कि "जब आप इसे देखेंगे तो यह एक शॉक होगा।" "छवि पूरी तरह से यथार्थवादी है... अगर मैं अपनी बेटी के शरीर को नहीं जानती, तो मुझे लगता कि वह तस्वीर वास्तविक है।"

निश्चित तौर पर यह हासदा हमें अभी से डीपफेक टेक्नोलॉजी को लेकर गंभीरता से सोचने पर मजबूर करता है। जैसे-जैसे इस टेक्नोलॉजी को एक्सेस और इस्तेमाल करना आसान होता जाएगा, लोगों के लिए चिंता अधिक बढ़ती जाएगी, खासतौर पर सोशल मीडिया पर बढ़ती भीड़ और बच्चों पर इसके प्रभाव को देखते हुए।

भारत में भी AI के इस्तेमाल से सेलेब्रिटीज के जाली वीडियो या डीपफेक्स बनाने के मामले बढ़े हैं। ऐसे में हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और YouTube को डीपफेक्स को लेकर केंद्र सरकार ने चेतावनी दी थी। फेसबुक और यूट्यूब सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यह बताया गया था कि देश के कानून के तहत डीपफेक्स और ऐसे कंटेंट पोस्ट करने पर प्रतिबंध है जो अश्लीलता या गलत जानकारी फैलाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Deepfake, Spain Deepfake Case
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »