PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन किया। समिट में 500 से ज्यादा इवेंट और 840 से अधिक प्रदर्शक शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 फरवरी 2026 18:31 IST
ख़ास बातें
  • PM Modi ने भारत मंडपम में AI Expo 2026 का उद्घाटन किया
  • 500+ इवेंट और 840 से ज्यादा प्रदर्शक शामिल
  • AI के फायदे और जोखिमों पर ग्लोबल चर्चा आयोजित

PM Modi ने भारत मंडपम में AI Expo 2026 का उद्घाटन किया

नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Expo 2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस्ड दुनिया के बड़े आयोजनों में से एक बताया। यह समिट 2026 के AI Impact Summit का हिस्सा है और इसे ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय AI सम्मेलन बताया जा रहा है, जहां पॉलिसी मेकर्स, टेक कंपनियां, स्टार्टअप और रिसर्चर एक साथ जुटे हैं। इवेंट 19 फरवरी तक चलेगा।

केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने इस मौके पर कहा कि यह समिट आने वाले दिनों में इस बात पर चर्चा करेगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समाज को किस तरह प्रभावित कर रहा है। उनके मुताबिक AI पहले से ही मौसम पूर्वानुमान, क्लाइमेट रिसर्च, एग्रिकल्चर, नए मटेरियल की खोज और विभिन्न इंडस्ट्री में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने जैसे क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रहा है। साथ ही संभावित जोखिमों और जिम्मेदार यूजकेस पर भी सेशन आयोजित किए जाएंगे।

Advertisement

MeitY सचिव S. Krishnan ने बताया कि इस समिट की तैयारी करीब एक साल पहले शुरू हुई थी, जब प्रधानमंत्री ने फ्रांस में आयोजित AI Action Summit के दौरान घोषणा की थी कि भारत इस कार्यक्रम की मेजबानी करेगा। उनके अनुसार, विभिन्न संस्थानों और संगठनों के सहयोग से सेशन्स की योजना बनाई गई और एक बड़े पैमाने की AI प्रदर्शनी तैयार की गई है।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्य कार्यक्रम के साथ 500 से ज्यादा सहायक इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 840 से अधिक प्रदर्शक, जिनमें रिसर्च लैब, AI स्टार्टअप और टेक कंपनियां शामिल हैं, अपने प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस दिखाएंगे। समिट की थीम ‘People, Planet and Progress' रखी गई है, जिसका उद्देश्य AI इकोसिस्टम के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

Advertisement

समिट के दौरान Leaders' Plenary, GPAI Council Meeting और Research Symposium जैसे प्रमुख सत्र आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों का कहना है कि इन चर्चाओं का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि AI के लाभ विकासशील देशों तक पहुंचें और साथ ही सरकारी स्टैंडर्ड्स और रेगुलेटरी स्ट्रक्चर का पालन भी किया जाए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  6. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. इस बार Apple Event इतना खास क्यों है? iPhone के अलावा लॉन्च हो सकते हैं ये बड़े प्रोडक्ट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 50 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  2. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  3. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  5. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  6. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  7. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  8. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  9. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  10. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.